Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pushkar Singh Dhami ने Dehradun Zoo में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया उद्घाटन

    2 hours from now

    1

    0

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण किया। मालसी स्थित चिड़ियाघर में ‘तेजस’ के बाड़े को पर्यटकों तथा प्रकृति प्रेमियों को समर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सफेद बाघ के आगमन से देहरादून जू का आकर्षण और बढ़ेगा तथा यहां आने वाले लोगों को वन्यजीवों के अवलोकन का नया अनुभव मिलेगा। देहरादून चिड़ियाघर को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां प्रतिवर्ष लगभग 8.50 लाख पर्यटक आते हैं तथा सात करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त होती है।उन्होंने उम्मीद जतायी कि तेजस के आने से पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे सफेद बाघ पहली बार लाया गया है जबकि इससे पूर्व भी चिड़ियाघर में अन्य प्रजाति के दो बाघ लाए गए थे। बच्चों के लिए चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश की पूर्व में की गयी व्यवस्था से बच्चों को वन्यजीवों, प्रकृति एवं पर्यावरण के साथ उनके संबंध की समझ विकसित होने के रूप में सकारात्मक परिणाम आने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से छात्रों को वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा, युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे भविष्य में राज्य एवं देश के विकास के साथ ही प्रकृति संरक्षण में भी अपना योगदान दे सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड भौगोलिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है और हर वर्ष इसे विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में राज्य सरकार पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन स्थापित करते हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।धामी ने कहा कि देश के सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले राज्यों में शामिल उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा और जैव विविधता की धरोहर का संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के साथ ही नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी आवश्यक है और देहरादून चिड़ियाघर जैसे केंद्र इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव (वन) आर. के. सुधांशु, वन बल के प्रमुख कपिल लाल भी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गूंजे धरती-आसमान, पंडित-पासी-पासवान! चौखट-चौखट चिराग के जरिए UP में बिहार दोहराने पर आमादा, 403 सीटों पर तैयारी के समझें मायने
    Next Article
    TMC सांसद महुआ मोइत्रा के काफिले पर हमला, BJP समर्थकों पर लगाया पत्थर और अंडे फेंकने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment