Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi बोले, नलसाजों की कमी से अटका था PNG कनेक्शन का लक्ष्य

    5 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को एक चुनौती का जिक्र करते हुए कहा कि पर्याप्त संसाधन और धन उपलब्ध होने के बावजूद नलसाजों की कमी के कारण लक्ष्य हासिल नहीं हो पा रहा था। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मोदी ने देशभर से आए आईटीआई प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए रोजगार की संभावनाओं को समझाने के लिए ‘पीएनजी कनेक्शन’ का उदाहरण दिया। अपने राजनीतिक विरोधियों पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विरोधियों को लगता था कि भारत पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से पैदा हुए खतरों को नहीं संभाल पाएगा।उन्होंने अपनी सरकार द्वारा किए गए उन प्रयासों का जिक्र किया, जिनसे देश को होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे संकटों से निपटने के लिए तैयार किया गया था। मोदी ने देश में ‘पीएनजी’ (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइपलाइन बिछाने के लिए ‘‘नलसाजों की कमी’’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘एलपीजी की उपलब्धता को लेकर संदेह पैदा हो गया और हमारे खास प्रेमी लोग (आलोचक) बहुत खुश थे।आपने उस समय सुना होगा कि आलोचकों ने क्या-क्या कहा था कि गैस नहीं मिलेगी, चूल्हे नहीं जलेंगे और पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें लग जाएंगी। आपने ये सब सुना होगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।’’ उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध और होर्मुज संकट के कारण गैस आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच सरकार ने शहरों में प्रतिदिन एक लाख ‘पीएनजी कनेक्शन’ देने का लक्ष्य तय किया था।प्रधानमंत्री ने कहा कि समीक्षा बैठकों में पता चला कि पर्याप्त संसाधन और धन उपलब्ध होने के बावजूद नलसाजों की कमी के कारण लक्ष्य हासिल नहीं हो पा रहा था। उन्होंने इसके लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह उदाहरण बताता है कि देश में कुशल कामगारों की कितनी बड़ी जरूरत है।उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा, खेलकूद के सामान, ‘फिटनेस’ और खेल उद्योग जैसे क्षेत्रों में भी युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Odisha STF ने मुंगेर के दो तस्कर दबोचे, छह हथियार और कारतूस बरामद
    Next Article
    Amit Shah ने Arunachal Pradesh में सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की समीक्षा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment