Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM बोले- TMC का घमंड टूटा, भाजपा की जीत तय:ममता सरकार में मां-माटी और मानुष का सम्मान नहीं, कोलकाता में रोड शो

    13 hours ago

    1

    0

    PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के बनगांव और हुगली के हरिपाल में रैली की। उन्होंने बनगांव में कहा, ‘पहले फेज के मतदान में TMC का घमंड टूट चुका है। दूसरे चरण में भाजपा की जीत तय होती दिख रही है। उन्होंने कोलकाता में रोड शो भी किया किया। PM ने आरोप लगाया कि TMC शासन में छोटे-छोटे नेता और गुंडे खुद को सरकार समझने लगे हैं। उन्होंने कहा, ‘15 साल पहले TMC ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देकर सत्ता में आई थी, आज वे इन शब्दों को बोल भी नहीं पाते। अगर बोलेंगे, तो इनके पाप सामने आ जाएंगे। TMC के राज में मां-माटी और मानुष का सम्मान नहीं है।' हुगली में PM ने कहा, ‘TMC सरकार ने अपने कुकर्मों की वजह से बंगाल के लोगों का भरोसा खो दिया है। यही कारण है कि लोगों को बार-बार कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है।’ PM ने आगे कहा- 15 साल तक TMC ने बंगाल के लोगों को डराकर रखा, लेकिन वे एक बात भूल गए। जब अत्याचार अपनी सीमा पार करता है, तो जनता मां दुर्गा का रूप लेकर अन्याय का अंत करती है।' पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। बंगाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम की Ayodhya में गूंजेगा हर-हर महादेव, CM Yogi करेंगे शिव मंदिर पर ध्वजारोहण
    Next Article
    The Family Man Season 4 पर मनोज बाजपेयी ने दिया बड़ा हिंट, बोले- सबका जवाब अगले सीजन में मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment