Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pew Research Center रिपोर्ट: 2035 तक ईसाई समुदाय से आगे निकल जाएगी मुस्लिम आबादी

    16 minutes ago

    1

    0

    (सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 19 नवंबर अमेरिका की एक स्वतंत्र शोध संस्था ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ की बुधवार को जारी एक नयी रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2035 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है और इस मामले में ईसाई धर्म को पीछे छोड़ सकता है। शोध संस्था के मुताबिक, अगर मौजूदा क्रम जारी रहे तो 2070 तक दुनिया में मुसलमानों की आबादी 3.6 अरब से अधिक हो जाएगी, जबकि ईसाइयों की संख्या तीन अरब से कुछ कम रहेगी। भारत और दुनियाभर में हिंदुओं की कुल आबादी 2020 में 1.2 अरब से बढ़कर 2070 तक 1.4 अरब होने का अनुमान है।हालांकि, दुनिया की बाकी आबादी यानी गैर-हिंदुओं की संख्या इससे भी तेज गति से बढ़ेगी। इसके परिणामस्वरूप वैश्विक आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी में मामूली गिरावट आएगी। वर्ष 2020 में दुनिया की कुल आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत थी, जो 2070 तक घटकर 14 प्रतिशत रह सकती है।ऐसा अनुमान है कि 2020 से 2070 के बीच दुनिया की कुल आबादी में 29 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इस दौरान ईसाइयों की आबादी 30 प्रतिशत, जबकि मुसलमानों की आबादी 80 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ के अनुमानों के मुताबिक, ‘‘प्रमुख धर्मों के अनुयायियों की संख्या बढ़ने की सबसे बड़ी वजह धर्म परिवर्तन नहीं, बल्कि उन धर्मों को मानने वाले परिवारों में बच्चों का जन्म लेना है।’’ सेंटर के अनुसार, 2020 से 2025 के दौरान मुस्लिम महिलाओं में प्रजनन दर प्रति महिला औसतन 3.1 बच्चे रही, जबकि ईसाई महिलाओं में यह 2.5 थी।वहीं, अन्य धर्मों की महिलाओं में यह दर 1.6 रही, जो आबादी को स्थिर बनाए रखने और एक पीढ़ी की जगह दूसरी पीढ़ी के आने के लिए जरूरी 2.1 के स्तर से कम है। अगर मौजूदा जनसांख्यिकीय रुझान जारी रहे तो 2020 से 2070 के बीच भारत में हिंदुओं की आबादी 17.6 करोड़ बढ़ जाएगी। संस्था के शोध के अनुसार, भारत में पिछले कुछ दशकों में कुल प्रजनन दर में तेजी से गिरावट आई है, लेकिन मुस्लिम महिलाओं में अब भी हिंदू महिलाओं की तुलना में प्रति महिला बच्चों की संख्या अधिक है।अनुमानों के मुताबिक, 2020 में भारत की धार्मिक आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी 79.4 प्रतिशत थी, जो 2070 तक घटकर 75.8 प्रतिशत रह सकती है। वर्ष 2020 में भारत की धार्मिक आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 15.2 प्रतिशत थी। 2070 तक इसके बढ़कर 19.6 प्रतिशत होने का अनुमान है।भारत के बाहर हिंदुओं की आबादी में अनुमानित वृद्धि का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान (50 लाख से अधिक) और अमेरिका (40 लाख से अधिक) में देखने को मिल सकता है। ‘प्यू’ के अनुमानों के अनुसार, अमेरिका में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी हिंदू आबादी होगी। नेपाल और भारत दुनिया के ऐसे दो देश बने रहेंगे, जहां हिंदू बहुसंख्यक हैं।रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि बौद्धों की संख्या और दुनिया की कुल आबादी में उनकी हिस्सेदारी, दोनों में गिरावट आएगी। इसकी एक वजह चीन, दक्षिण कोरिया और जापान की कुल आबादी में अनुमानित कमी है। अगर हालिया रुझान जारी रहे तो 2070 तक दुनिया के आधे से अधिक ईसाई उप-सहारा अफ्रीका में रहेंगे।इस दौरान कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य ईसाइयों की सबसे बड़ी आबादी वाले देश के रूप में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। अमेरिका में तब ईसाई बहुसंख्यक नहीं रहेंगे, हालांकि वहां ईसाई सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय बने रहेंगे। पाकिस्तान में दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी होने का अनुमान है।इसके बाद भारत, नाइजीरिया और इंडोनेशिया का स्थान होगा। फिलहाल इंडोनेशिया दुनिया में मुसलमानों की सबसे अधिक आबादी वाला देश है। कई देशों में ऐसे लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो खुद को नास्तिक, अज्ञेयवादी (एग्नॉस्टिक) या किसी धर्म से असंबद्ध मानते हैं।इन्हें सामूहिक रूप से ‘नन्स’ कहा जाता है। प्यू के अनुसार, चीन में भी ऐसे लोगों की बड़ी आबादी है, लेकिन वहां कुल जनसंख्या घटने का अनुमान है। चीन को छोड़ दें तो दुनिया के बाकी देशों में ऐसे लोगों की संख्या 2070 तक 18 करोड़ से अधिक बढ़ सकती है।शोध संस्था के मुताबिक, चेक गणराज्य, जापान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, उरुग्वे और वियतनाम समेत 10 देशों में पहले से ही ऐसे लोगों की संख्या बहुसंख्यक है, जो किसी धर्म से संबद्ध नहीं हैं। अनुमान है कि 2070 तक दक्षिण कोरिया, फ्रांस और ब्रिटेन भी इस समूह में शामिल हो जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bangladesh PM Tarique Rahman ने Awami League के खिलाफ एकजुटता का किया आह्वान
    Next Article
    भारत में रिलीज हुआ GTA 6, जानें इसकी कीमत और गेम की कहानी से जुड़ी 10 खास बातें

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment