Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल पंप से 10 लाख की तिजोरी चोरी:बाराबंकी में वारदात, CCTV फुटेज से पहचान में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप से करीब 10 लाख रुपये से भरी तिजोरी चोरी हो गई। यह घटना दल सराय स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात हुई। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर देर रात पेट्रोल पंप परिसर में दाखिल हुए। वे सीधे उस कमरे तक पहुंचे जहां नकदी रखी गई थी। चोरों ने तिजोरी तोड़ने की बजाय उसे पूरी तरह उठाकर ले जाना उचित समझा। घटना का पता सुबह कर्मचारियों को चला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति तिजोरी ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में गहन छानबीन जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में छेड़खानी करने के 4 आरोपी गिरफ्तार:जीडीए टॉवर में युवती पर किया कमेंट, भाई का सिर फोड़ डाला
    Next Article
    डिलीवरी ब्वॉय के खाते से रोजाना 3.5 करोड़ का ट्रांजेक्शन:250 पेज का बैंक स्टेटमेंट मिला, फ्रॉड के लिए मंडी समिति का लाइसेंस लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment