Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन में पुलिस से झड़प:हिस्ट्रीशीटर फरार, छह नामजद; एक महिला गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र के नागापुर तिलौरी गांव में हिस्ट्रीशीटर अब्दुल हकीक के सत्यापन के दौरान पुलिस टीम से झड़प हो गई। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर मौका पाकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिपाही बाबूलाल यादव की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर अब्दुल हकीक, उसकी पत्नी हिना, शमशाद, नाजिर, तब्बू और अदीरुल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से अदीरुल नामक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। महिलाओं के विरोध के बाद बढ़ा विवाद रविवार सुबह पुलिस टीम जब हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंची तो महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया और पुलिस से झड़प हो गई। इसी अफरा-तफरी के बीच अब्दुल हकीक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति रही। एसआई की पहले हुई मुलाकात पर चर्चा गांव में चर्चा है कि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भी हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंचे थे और उनसे मुलाकात के बाद लौट गए थे। इसके बाद जब सिपाही पहुंचे तो ग्रामीणों ने सवाल उठाए, जिससे विवाद और बढ़ गया। बयानबाजी से बढ़ा तनाव परिजनों का कहना है कि जब एसआई पहले ही मिलकर जा चुके थे तो सिपाही दोबारा क्यों पहुंचे। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और मामला पुलिस से झड़प तक पहुंच गया। ,घटना के बाद अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस फरार हिस्ट्रीशीटर अब्दुल हकीक की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में जमीन विवाद में महिला से छेड़छाड़:विरोध करने पर भाई को पीटा, तीन नामजद समेत छह पर मुकदमा, खेत में गेहूं काटने के दौरान विवाद
    Next Article
    प्रयागराज में बेकरी व्यवसायी के सुसाइड में नया मोड़:पत्नी बोली- जेठ ने बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की दे रहा था धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment