Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में जमीन विवाद में महिला से छेड़छाड़:विरोध करने पर भाई को पीटा, तीन नामजद समेत छह पर मुकदमा, खेत में गेहूं काटने के दौरान विवाद

    2 hours ago

    2

    0

    रामपुर के स्वार क्षेत्र में पारिवारिक जमीन विवाद के दौरान महिला से छेड़छाड़ और उसके भाई की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गोविंदपुर निवासी आरिफा ने आरोप लगाया है कि पिता की मृत्यु के बाद वह जमीन की देखरेख कर रही थी। 12 अप्रैल 2026 को वह अपनी बहन के साथ खेत में गेहूं काटने गई थी, तभी नाजिम, दानिश, रिजवान समेत छह अज्ञात लोग वहां पहुंच गए और जमीन पर दावा करने लगे। विरोध करने पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप आरिफा के विरोध करने पर नाजिम पर थप्पड़ मारने और छेड़छाड़ का आरोप है। पीड़िता के अनुसार इस दौरान उसके कपड़े फट गए। बीच-बचाव करने आई बहन के साथ भी मारपीट की गई।घटना के दौरान पीड़िता का भाई दिलशाद मौके पर पहुंचा और बहनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे घेरकर बुरी तरह पीटा। पूरी घटना किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो अब वायरल हो रही है। पुलिस ने वीडियो को लिया संज्ञान में कोतवाली स्वार प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नाजिम, दानिश, रिजवान सहित छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल कर लिया गया है। पुलिस जांच जारी, बयान से बच रहा पक्ष पुलिस के अनुसार मामला पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी पक्ष ने फिलहाल घटना और वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडे को सशर्त जमानत, गैंगस्टर मामले में अभी जेल में ही रहेंगी
    Next Article
    प्रतापगढ़ में हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन में पुलिस से झड़प:हिस्ट्रीशीटर फरार, छह नामजद; एक महिला गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment