Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या:काशीपुर में शराब में जहर मिलाकर पिलाया, सबूत मिटाने के लिए शव नहर में फेंका

    1 hour ago

    1

    0

    ऊधम सिंह नगर में प्रेम प्रसंग के कारण महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर देकर मार डाला। हत्या के बाद दोनों ने सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया। एक मई को परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर सच्चाई सामने आई और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नहर में शव की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। पत्नी से आया था मिलने एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि यह घटना 1 मई 2026 को सामने आई, जब उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के स्वार थाना क्षेत्र निवासी चंद्रवती ने काशीपुर की आईटीआई कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कुलवंत सिंह 25 अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी (28) से मिलने काशीपुर के बांसखेड़ा गांव गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा एसएसपी ने बताया कि परिजनों ने बहू गुड्डी से पूछताछ की तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिए। इस बीच स्थानीय लोगों ने बताया कि 25 अप्रैल को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से कुलवंत लापता है। संदेह गहराने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस की मदद से हुआ खुलासा एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान सर्विलांस की मदद से चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि गुड्डी का मसवासी, रामपुर निवासी कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या (29) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के समय दोनों की लोकेशन एक ही जगह पाई गई। शराब में जहर मिलाकर पिलाया एसएसपी ने बताया कि पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर गुड्डी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका पति शराब का आदी था और उसे प्रताड़ित करता था। इसी से परेशान होकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 25 अप्रैल को गुड्डी ने अपने प्रेमी से जहर, शराब और अन्य सामग्री मंगवाई। इसके बाद उसने अपने पति कुलवंत को जहर मिली शराब पिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद गुड्डी ने अपने प्रेमी कपिल को बुलाया। दोनों ने मिलकर शव को अल्टो कार (UP88-BB-6054) में रखा और फिर NH-74 बाईपास पुल से तुमड़िया डैम की बड़ी नहर में फेंक दिया। नहर में शव की हो रही तलाश एसएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत खुलासे के निर्देश दिए। कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी टीम ने तेजी से साक्ष्य जुटाए, सर्विलांस की मदद ली और संदिग्धों से गहन पूछताछ की। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी गुड्डी और उसके प्रेमी कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम शव की बरामदगी को लेकर नहर में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 3 किशोरों की तालाब में डूबकर मौत:नहाने गए थे, ग्रामीणों ने उतराते देखे शव; गांव में मचा कोहराम
    Next Article
    मरीज की मौत पर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा:लापरवाही बरतने का आरोप- विहिप कार्यकर्ता भी हॉस्पिटल पहुंचे, मान मनव्वल के बाद हुए शांत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment