Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुश्तैनी जमीन के विवाद में बहन पर बांके से हमला:बीकेटी में बचाने पहुंचे पिता को भी लाठी-डंडों से पीटा, ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) इलाके में पुश्तैनी जमीन के विवाद में एक युवक ने अपने परिवार के साथ मारपीट की। उसने सगी बहन पर बांके से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि बेटी को बचाने पहुंचे पिता को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। हमले में पिता के पैर में चोट आई है। वहीं, घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपी युवक शांत हुआ। घटना मंगलवार सुबह करीब सात बजे मल्लाहन खेड़ा गांव की है। बेटी को जबरन घर में खींचा पीड़ित पिता रामभजन के मुताबिक, उनका अपने बेटे गोकरन (38) से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह उनकी बेटी शांति घर के बाहर मौजूद थी। इसी दौरान गोकरन ने अपने बेटे अजय के साथ मिलकर शांति को जबरन खींचकर घर के अंदर ले गया। आरोप है कि वहां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से उस पर बांके से हमला कर दिया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे थे पिता रामभजन बेटी की चीख-पुकार सुनकर रामभजन और उनकी पत्नी छुटकी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि बेटी को बचाने का प्रयास कर रहे रामभजन पर भी गोकरन और उसके बेटे अजय ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रामभजन अक्सर बीमार रहते हैं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद रामभजन ने ग्रामीणों की मदद से घायल बेटी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप पीड़ित रामभजन ने बीकेटी पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के करीब 24 घंटे बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित के मुताबिक, वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। मामले में पुलिस का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में मनाया गया ‘हर घर संविधान’ कार्यक्रम:संविधान की प्रतियां वितरित कर नागरिकों को किया जागरूक
    Next Article
    संदीप और मेघना की हल्दी-मेहंदी में छाया जश्न:होने वाली दुल्हनों संग झूमे संदीप-सौरभ, तस्वीरों में देखिये खुशी के नजारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment