Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में वृद्धा की गला दबाकर हत्या:बेटी बोली- जमीन के लिए बदमाशों ने मार डाला, घर के अंदर सो रही था नातिन

    9 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज एक वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी रविवार की सुबह नातिन को हुई तो उसने शोर मचाया। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नातिन घर के अंदर सो रही थी जबकि नानी कस्तूरा देवी (62) घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। सूचना पर पहुंची बेटी ऊषा ने कहा- मां को जमीन के लिए आरोपियों ने मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। वारदात मांडा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव की है। अब विस्तार से पढ़े पूरा मामला मांडा थाना क्षेत्र के बरहा कला (बबुरा) गांव की रहने वाली कस्तूरा देवी (62 वर्ष) पत्नी स्व. उमाशंकर बिंद शनिवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सोने चली गईं। जबकि नातिन राधा (16 ) घर के अंदर सो रही थी। रविवार की सुबह नातिन घर के बाहर निकली तो नानी को जगाने के लिए आवाज लगाई। लेकिन कोई हलचल नहीं होने पर पास गई। इसके बाद चिल्ला उठी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। ग्राम प्रधान राजेश्वर यादव ने सूचना तत्काल पुलिस को दी। परिजनो सहित ग्रामीणों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय, कार्यवाहक थाना प्रभारी माधव प्रसाद त्रिपाठी, चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता और फोरेंसिक जांच टीम घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नकाबपोश बदमाश ने दी थी धमकी नातिन राधा ने बताया- एक महीने पहले अज्ञात बदमाश ने धमकी दी थी कि घर छोड़कर चली जाओ, वरना जान से मार देंगे। जबकि बेटी ऊषा ने बताया- पड़ोस के ही रहने वाले लोगो से जमीन को लेकर विवाद वर्षो से चला आ रहा था। आए दिन कहासुनी और धमकियां मिल रही थी। एक साल पहले पिता पर भी हमला हुआ था कस्तूरा देवी की बेटी ऊषा देवी ने बताया- मेरा पिता जी उमाशंकर पर भी एक साल पहले 4 से 5 बदमाशों ने हमला किया था। इसमें गंभीर चोट आई थी। वहीं मई 2025 में बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। कस्तूरा देवी की तीन बेटियां कस्तूरा देवी की बेटी ऊषा ने बताया- हम लोग तीन बहनें हैं। ऊषा देवी, रेनी और रचना। एक बहन रचना की शादी के बाद बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके दो बच्चे भी हैं। उनका ननिहाल आना-जाना बना है। जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। मां ने मुझे और रेनू को जमीन देने की बात कही थी। जबकि 12 बिस्वा जमीन को लेकर विवाद है। एसीपी एसपी उपाध्याय ने कहा- वृद्धा की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात के खुलासे को टीम लगा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 21 हजार परिषदीय बच्चों की जान खतरे में:ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार, कई स्कूलों में रखे हैं ट्रांसफार्मर
    Next Article
    मेरठ में लगा IPL फैन पार्क:पांडव नगर में 32 फीट स्क्रीन पर लाइव मैच, फ्री एंट्री के साथ मिलेगा स्टेडियम जैसा माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment