Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में सिविल डिफेंस कार्यालय परिसर में बनेगा सभागार:100 लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था, डीएम ने किया शिलान्यास

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेंस) के कार्यालय परिसर में बहुउद्देशीय सभागार बनाया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मनीष कुमार वर्मा ने क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत इसका भूमि पूजन और शिलान्यास किया। निर्माण पूरा होने के बाद यहां एक साथ करीब 100 लोग बैठ सकेंगे। सभागार में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की बैठक, प्रशिक्षण और विभागीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी सुविधा मिलने से खराब मौसम में भी विभाग के कार्यक्रम कराने में परेशानी नहीं होगी। नारियल फोड़कर शुरू कराया निर्माण कार्य बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इसके बाद उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण किया। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। चीफ वार्डन अनिल कुमार ने स्वागत संबोधन में डीएम और सीडीओ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभागार बनने से विभाग को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण और दूसरी गतिविधियां भी व्यवस्थित तरीके से हो सकेंगी। समय और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश चीफ वार्डन ने निर्माण कार्य से जुड़ी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण तय समय में पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने अतिथियों और अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभागार विभाग की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इससे स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों के लिए स्थायी जगह मिलेगी। ये अधिकारी और पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एसपी मिश्रा, सहायक अभियंता देवी प्रसाद मिश्रा, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन एलके अहेरवार, डिवीजनल वार्डेन डॉ. शशांक ओझा, श्रीकृष्ण तिवारी, राजीव भनोट, रौनक गुप्ता, डिप्टी डिवीजनल वार्डन आशीष बाजपेयी, स्टाफ ऑफिसर पूनम गुप्ता, मनोज कुमार, रविशंकर द्विवेदी और योगराज पांडेय मौजूद रहे। नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवक भी शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रक्षा मंत्रालय के संयुक्त महानिदेशक के घर चोरी:लाखों के जेवर गायब, पेंटिंग करने आए कारीगरों पर चोरी का शक
    Next Article
    जबलपुर का सीताराम मंदिर माघ मेले में सेवा शिविर लगाएगा:पूरे माघ मास भंडारा चलेगा; हवन, सत्संग, कथा और संत सम्मेलन भी होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment