Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में रेलवे फुटबॉल लीग डीएसए ग्राउंड में शुरू:उद्घाटन मैच में प्रयागराज मंडल की 5-0 से जीत, RPF को हराया

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के डीएसए ग्राउंड में बुधवार को अंतर मंडलीय रेलवे फुटबॉल लीग चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ हुआ। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रजनीश अग्रवाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंडल क्रीड़ा अधिकारी एवं मंडल वित्त प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित कई अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद खेले गए पहले मुकाबले में प्रयागराज मंडल की टीम ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को 5-0 से हराया। प्रयागराज की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। टीम के बेहतर तालमेल और अनुशासित खेल ने दर्शकों को प्रभावित किया। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राकेश यादव जूनियर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। कबीर खान, योगेश चंद और विवेक ने निर्णायक मंडल के रूप में मैच का संचालन किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र कुमार निषाद और राकेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सुरेश शर्मा, सुशील ओझा, राजेश कुमार, जफर आलम और अभिषेक सहित कई खिलाड़ी और खेल अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के तहत बुधवार को दूसरा मुकाबला झांसी वर्कशॉप और उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज की टीमों के बीच शाम 4 बजे से खेला जाएगा। इस लीग में प्रयागराज मंडल, झांसी मंडल, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, रेलवे सुरक्षा बल और झांसी कारखाना की टीमें भाग ले रही हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती हैं। साथ ही, ये कर्मचारियों के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान:बोले-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां होता है बंटाधार; ममता बैनर्जी पर भी साधा निशाना
    Next Article
    IPL 2026 कैप्टंस मीट मुंबई में हुई:पहली बार सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय, पहला मैच 28 मार्च को RCB Vs SRH

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment