Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL 2026 कैप्टंस मीट मुंबई में हुई:पहली बार सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय, पहला मैच 28 मार्च को RCB Vs SRH

    3 hours ago

    2

    0

    IPL 2026 का कैप्टंस मीट आज मुंबई में हुआ, जिसमें सभी 10 टीमों के कप्तान BCCI के हेडक्वार्टर में जुटे। BCCI ने मीट के कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इस सीजन को दो फेज में खेला जाएगा और फिलहाल शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी किया गया है। IPL 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। इस सीजन का अब तक 20 दिन का शेड्यूल आया है। पहली बार सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय IPL 2026 में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब सभी 10 टीमों की कमान भारतीय हाथों में है। लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं। फिलहाल 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है अप्रैल-मई के दौरान पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें IPL मैच होस्ट करने वाले राज्य बंगाल, तमिलनाडु और असम भी शामिल हैं। इसी वजह से फिलहाल 28 मार्च से 12 अप्रैल तक होने वाले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया। RCB ने जीता था पिछले सीजन का खिताब बेंगलुरु की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है। RCB ने पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL खिताब जीता था। चेन्नई और मुंबई ने सबसे ज्यादा टाइटल जीते IPL भारत का फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट है। यह हर साल मार्च से मई के दौरान टी-20 फॉर्मेट में खेला जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में 8 टीमों के साथ हुई थी। राजस्थान ने चेन्नई को फाइनल हराकर पहले सीजन का टाइटल जीता था। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा 5-5 टाइटल जीते हैं। KKR 3 खिताब जीतकर तीसरी सबसे सफल टीम है। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इस साल होगा IPL का सबसे बड़ा सीजन:84 मैच खेले जाएंगे इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। यह IPL का अब तक का सबसे बड़ा सीजन होगा, जिसमें 10 टीमों के बीच 84 मैच खेले जाएंगे। लीग का शेड्यूल, भाग लेने वाली टीमें, फॉर्मेट और नए बदलाव से जुड़ी हर जानकारी आगे पढ़िए। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में रेलवे फुटबॉल लीग डीएसए ग्राउंड में शुरू:उद्घाटन मैच में प्रयागराज मंडल की 5-0 से जीत, RPF को हराया
    Next Article
    QS Rankings: मार्केटिंग, बिजनेस और मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए IIM अहमदाबाद दुनिया के शीर्ष 50 संस्थानों में शामिल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment