Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान:बोले-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां होता है बंटाधार; ममता बैनर्जी पर भी साधा निशाना

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में श्रद्धेय ओम प्रकाश पासवान की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां उनकी पार्टी का बंटाधार हो जाता है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीतिक गतिविधियों से विपक्ष को कोई मजबूती नहीं मिलती, बल्कि इसका उल्टा असर देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में राहुल गांधी जाते हैं, वहां पार्टी की स्थिति बेहतर होने के बजाय और कमजोर हो जाती है। हमारे लिए काम आसान कर देते हैं राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी उनके लिए काम आसान कर देते हैं। उनके मुताबिक, राहुल गांधी की मौजूदगी से राजनीतिक माहौल उनके पक्ष में बन जाता है और चुनावी समीकरण स्वतः ही उनके अनुकूल हो जाते हैं। फर्टिलाइजर को लेकर सरकार का भरोसा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में फर्टिलाइजर की कोई कमी नहीं है और किसानों को इसकी कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस विषय पर सुबह समीक्षा बैठक की गई है, जिसमें अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी तरह की बाधा न आने दी जाए और जरूरत के अनुसार तुरंत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि खेती के सीजन को देखते हुए सरकार पूरी तरह सतर्क है और किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। जहां कहीं भी कमी की सूचना मिलती है, वहां तुरंत आपूर्ति बढ़ाई जा रही है, ताकि किसानों को समय पर फर्टिलाइजर मिल सके। ‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर समस्या का समाधान’ शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुछ चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर समस्या का समाधान निकाल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले भी कई कठिन परिस्थितियों का सफलतापूर्वक सामना किया है और आगे भी किसी समस्या को लंबित नहीं रहने दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेकिंग में युवक गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद:बागपत पुलिस ने की कार्रवाई, मेरठ निवासी आरोपी हिरासत में
    Next Article
    प्रयागराज में रेलवे फुटबॉल लीग डीएसए ग्राउंड में शुरू:उद्घाटन मैच में प्रयागराज मंडल की 5-0 से जीत, RPF को हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment