Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में पार्षद ने मेयर को चिट्‌ठी लिखी:कहा- अतिक्रमण के कारण विकास अटका, सड़कें-नालियां नहीं बन पा रहीं

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में महापौर को एक पार्षद की ओर से भेजी गई चिट्‌ठी इन दिनों चर्चा में है। इसमें पार्षद ने आरोप लगाया है कि उनके वार्ड में अतिक्रमण के चलते विकास कार्य अटक गया है। सड़कें-नालियां नहीं बन पा रही हैं। अतिक्रमणकारी मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं जिससे क्षेत्र के विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है। नगर आयुक्त को भी भेजी चिट्‌ठी यह चिट्‌ठी वार्ड नंबर 99 की पार्षद नाजिश सलामत की ओर से महापौर के साथ अपर नगर आयुक्त को भी भेजी गई है। इसमें कहा गया है कि, जीटीबी नगर करेली में कई भवनों के आगे भवन स्वामियों अतिक्रमण कर लिया है। अवैध तरीके से अपने मकान के आगे निर्माण कर लिया है। वर्तमान समय में सड़क एवं नालियों का निर्माण कार्य नगर निगम की ओर से स्वीकृत किया जा चुका है। अतिक्रमण हटाए जाने का आदेश हालांकि अतिक्रमण के कारण सड़क एवं नालियों का निर्माण कार्य संभव नही हो पा रहा। अतिक्रमण हटाने को कहा जाता है तो संबंधित लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। जिससे निर्माण कार्य कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है। यहां नगर निगम की ओर से नाली के साथ 6 मीटर का निर्माण कार्य होना है। ऐसे में अतिक्रमण हटवाया जाए। पार्षद पति सलामतउल्ला ने बताया कि शिकायती पत्र का मेयर और नगर निगम प्रशासन ने संज्ञान लिया है। साथ ही अतिक्रमण हटाने का भी आदेश जारी कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई-लॉटरी से बंटेंगी 1506 शराब-भांग की दुकानें, आवेदन शुरू:लखनऊ में 171 दुकानों के लिए खुले विकल्प, 6 अप्रैल अंतिम तिथि
    Next Article
    ललितपुर में रेल पटरी पर मिला छात्रा का शव:मामा ने जताई ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment