Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में ऑर्थोपेडिक्स का राष्ट्रीय स्तर सम्मेलन:दो दिवसीय कार्यक्रम में रोबोटिक सर्जरी और मिनिमल इनवेसिव प्रक्रियाओं पर होगी चर्चा

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में ऑर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में ज्ञान और तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय स्तर का सिम्पोजियम आयोजित किया जा रहा है। सेंट्रल जोन मिड-टर्म सिम्पोजियम "MTS CEZCON 2026" का आयोजन 11 और 12 अप्रैल को होटल कान्हा श्याम में होगा। इस दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञ नवीनतम उपचार पद्धतियों पर चर्चा करेंगे। आयोजन सचिव डॉ. पीयूष मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन में मैंगलोर, मुंबई, पंजाब, पटना और नई दिल्ली सहित विभिन्न शहरों से प्रतिष्ठित फैकल्टी शामिल होंगी। इनमें डॉ. शिवाशंकर, डॉ. डी. डी. तन्ना, डॉ. आरती, डॉ. अमूल्य, डॉ. रवि मित्तल (AIIMS), डॉ. सी. एस. यादव, डॉ. ए. एन. वर्मा, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. निमिष, डॉ. मनीषी बंसल, डॉ. अक्षत चंद्रा और डॉ. कपिल कुलश्रेष्ठ जैसे अनुभवी ऑर्थो सर्जन प्रमुख हैं। इन विशेषज्ञों के व्याख्यानों में आधुनिक सर्जिकल तकनीकों, रोबोटिक सर्जरी और मिनिमल इनवेसिव प्रक्रियाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयोजन अध्यक्ष डॉ. के. डी. त्रिपाठी के अनुसार, युवा ऑर्थोपेडिक सर्जनों के लिए व्यावहारिक कौशल को मजबूत करने हेतु हैंड्स-ऑन वर्कशॉप और प्रैक्टिकल सेशन भी आयोजित किए गए हैं। इस सम्मेलन में लगभग 200 डेलीगेट्स और 30 से 40 राष्ट्रीय स्तर के फैकल्टी मेंबर्स के शामिल होने की उम्मीद है। ये विशेषज्ञ एम्स, पीजीआई चंडीगढ़, कोलकाता और मुंबई के प्रतिष्ठित अस्पतालों से आएंगे, जिससे चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान का व्यापक आदान-प्रदान संभव होगा। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नई चिकित्सा तकनीकों को बढ़ावा देना है, जो मरीजों के दर्द को कम करने और तेजी से रिकवरी में सहायक होती हैं। यह आयोजन न केवल युवा डॉक्टरों के लिए सीखने का मंच बनेगा, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में नेटवर्किंग और नवाचार को भी प्रोत्साहित करेगा। इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सेंट्रल ज़ोन के इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विशेषज्ञ भी भाग लेंगे, जिससे क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा सहयोग को नई दिशा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डा. अशअर को बेस्ट जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन का पुरस्कार:लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया सम्मानित
    Next Article
    सम्भल में किसानों ने सौंपा ज्ञापन:बेमौसम बारिश के मुआवजे और स्मार्ट मीटर रोकने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment