Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डा. अशअर को बेस्ट जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन का पुरस्कार:लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया सम्मानित

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के डॉक्टर अशअर अली खान को लखनऊ में बेस्ट जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन के रूप में होम्योशक्ति 2026 सम्मान दिया गया है। प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। डा. अशअर स्टैनफोर्ड सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के आर्थो सर्जन हैं। गोरखपुर में भी वह अपनी सेवाएं देते हैं। उनके विज्ञान एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। समारोह के आयोजक डा. उमंग खन्ना ने बताया कि डा. अशअर अली को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने 1 साल में एआई पद्धति से 100 घुटनों का प्रत्यारोपण करने में सफलता पायी है। ये सारे आपरेशन इंदिरा नगर स्थित स्टैनफोर्ड हास्पिटल में किए गए हैं। डॉ. अशअर ने बताया कि फ्रांस की पिक्सी एआई टेक्नोलॉजी में मांस पेशियों को काटने के बजाय स्पिलिट करके कम समय में अधिक सुरक्षित ऑपरेशन किया जा सकता है। वर्तमान में उनके सभी 100 मरीज सामान्य रूप से कार्य कर पा रहे हैं। चिकित्सक डॉ. अशअर अली खान ने कहा कि यह अलंकरण उनकी सेवाओं का सम्मान ही नहीं बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। ऐसे में वह हर संभव प्रयास करेंगे जिससे यह दुनिया और बेहतर बने और लोगों को कष्टों से मुक्ति मिले।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में विकास कार्यों में ढिलाई पर जीरो टॉलरेंस:DM ने कई स्थलों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता-समयसीमा पर सख्त निर्देश
    Next Article
    प्रयागराज में ऑर्थोपेडिक्स का राष्ट्रीय स्तर सम्मेलन:दो दिवसीय कार्यक्रम में रोबोटिक सर्जरी और मिनिमल इनवेसिव प्रक्रियाओं पर होगी चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment