Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्भल में किसानों ने सौंपा ज्ञापन:बेमौसम बारिश के मुआवजे और स्मार्ट मीटर रोकने की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    सम्भल में भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से जिले में गेहूं, जौ, सरसों और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री निधि से प्रभावित किसानों को 20 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि मौजूदा हालात में किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश को तत्काल रोकने और इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी करने की मांग की। किसानों ने खाद की बोरी के वजन में कटौती का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि पहले खाद की बोरी 50 किलो की होती थी, जिसे घटाकर 40 किलो कर दिया गया है। इससे किसानों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है और उनकी लागत बढ़ गई है। उन्होंने खाद की बोरी का वजन दोबारा 50 किलो करने की मांग की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर भारत सिंह, नवाब, जबर सिंह, औतारी, राम निवास, जगदीश, राम प्रकाश, पूरन सिंह और जिलाध्यक्ष मिथलेश शास्त्री सहित कई किसान उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में ऑर्थोपेडिक्स का राष्ट्रीय स्तर सम्मेलन:दो दिवसीय कार्यक्रम में रोबोटिक सर्जरी और मिनिमल इनवेसिव प्रक्रियाओं पर होगी चर्चा
    Next Article
    दिन में होता हादसा,तो जा सकती थी सैकड़ों की जान:किनारी बाजार में कल रात गिरी थी बिल्डिंग, हिलने लगी थी पास के मकान की खिड़कियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment