Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में भीषण गर्मी के बाद ओले गिरे:तेज हवां के साथ आंधी चली, संगम किनारे की झोपड़ियां उखड़ीं

    8 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रयागराज में बारिश शुरू हुई। बारा में ओले गिरे। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ आंधी चली। संगम किनारे लगी झोपड़ियां उखड़ गईं। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं। 4 तस्वीरें देखिए… वहीं सुबह से धूप की वजह से गर्मी बढ़ गई थी। पिछले एक हफ्ते से तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इंसानों के साथ-साथ जानवर भी इस तेज गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। जो लोग बाहर निकलते भी हैं, वे खुद को बचाने के लिए गमछा, टोपी और छाते का सहारा ले रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। जूस, शिकंजी और नारियल पानी की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी इसी बीच जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने चेतावनी जारी करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी स्कूलों को दोपहर 12 बजे तक बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और खासतौर पर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। जिलाअस्पताल में बढ़ी सतर्कता स्वास्थ्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल स्वरूपरानी में हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए इमरजेंसी वार्ड तैयार किया गया है। इसके अलावा गर्मी से बचाव और इलाज के लिए एक विशेष यूनिट भी बनाई गई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। धूप और गर्मी से बचने के आसान उपाय: पिछले पांच वर्ष के अधिकतम तापमान
    Click here to Read more
    Prev Article
    थ्रेसर में फंसकर जड़ समेत उखड़े युवती के बाल:एटा में गेहूं की सफाई के दौरान हादसा, डॉक्टर बोले- इंफेक्शन हुआ तो जान बचना मुश्किल
    Next Article
    भदोही में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी विवाहिता:पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी, अपने प्रेमी के साथ दो बार भागने पर रखने से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment