Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में ATM में फेवीक्विक लगाकर कैश निकाला:बैंककर्मी बन PIN जाना, कार्ड स्वाइप कर शॉपिंग की; 18 हजार की शराब खरीदी

    5 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में ATM से ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने शातिराना तरीके से एक व्यक्ति के खाते से 71,050 रुपए निकाल लिए। तीन युवक पहले एटीएम केबिन में पहुंचे। ATM के कार्ड स्लॉट में फेविक्विक लगा दिया, जिससे उसमें कार्ड फंस जाए। कुछ देर बाद एक व्यक्ति रुपए निकालने एटीएम पहुंचा। जैसे ही उसने कार्ड डाला, वह मशीन में फंस गया। वह काफी देर तक परेशान होता रहा, तभी वहां पहले से मौजूद युवकों ने उसे एक हेल्पलाइन नंबर देकर कॉल करने को कहा। पीड़ित ने कॉल की। फोन पर मौजूद युवक ने खुद को बैंककर्मी बताया। उसने पीड़ित से पिन पूछ लिया। काफी कोशिश के बाद भी जब कार्ड नहीं निकला तो पीड़ित कार्ड छोड़कर चला गया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने प्लास की मदद से कार्ड निकाल लिया। आरोपियों ने पिन की मदद से कैश निकाला, शॉपिंग की और करीब 18 हजार रुपए की शराब पी डाली। घटना 31 मई को ट्रैफिक चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में हुई। अब जानिए पूरा मामला…. एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा था युवक स्टैनली रोड के रहने वाले मो. आसिफ खान ने बताया कि 31 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे राजापुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में रुपए निकालने गए थे। एटीएम कक्ष में पहले से तीन अज्ञात युवक मौजूद थे। मैंने जब अपना कार्ड मशीन में डाला तो वह अंदर फंस गया। वहां मौजूद युवकों ने मुझको एक कथित टोल फ्री नंबर दिया। कहा कि इस नंबर पर बात करने से कार्ड निकल जाएगा। मैंने अपने मोबाइल से उस नंबर पर कॉल की। बातचीत के दौरान फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने एटीएम का पिन नंबर पूछ लिया। उसके बताए अनुसार मैंने कार्ड निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन कार्ड नहीं निकला। इसके बाद मैं परेशान होकर घर लौट गया। मेरे जाने के बाद बाद आरोपियों ने एटीएम कार्ड निकाल लिया। पिन का उपयोग कर खाते से रकम निकालनी शुरू कर दी। 18, 450 रुपए की शराब खरीदी आसिफ खान ने बताया कि आरोपियों ने सबसे पहले ट्रैफिक चौराहा स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से 25 हजार रुपए नकद निकाले। इसके बाद कार्ड स्वाइप कर खरीदारी भी की। स्पीड मोटर्स नामक प्रतिष्ठान पर 8 हजार, 7 हजार, 5 हजार और 10,600 रुपए के ट्रांजेक्शन किए गए। फिर आरोपियों ने संगम ट्रेडर्स शराब की दुकान पर भी कार्ड का इस्तेमाल किया। यहां पहले 10,300 रुपए और फिर 5,150 रुपए की शराब खरीदी। अलग-अलग स्थानों पर किए गए नकद निकासी और कार्ड ट्रांजेक्शन को मिलाकर कुल 71,050 रुपए खाते से निकाल लिए गए। खाते से रकम कटने की जानकारी मिलने पर परिवार को ठगी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन संदिग्ध पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि संबंधित सीसीटीवी फुटेज पेन ड्राइव में सुरक्षित रखे गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस एटीएम बूथ, बैंक और जिन प्रतिष्ठानों पर कार्ड का इस्तेमाल किया गया, वहां के सीसीटीवी फुटेज और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड की जांच कर आरोपितों की पहचान में जुटी है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा को जबरन खिलाई अबॉर्शन पिल्स, मौत:यूट्यूब देखकर खरीदी, 3 महीने की गर्भवती थी; हॉस्टल छोड़कर वाराणसी से भागा वाराणसी में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की मौत अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई थी। वह 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। बॉयफ्रेंड ने दबाव डालकर उसे दवा खिलाई थी। बुधवार सुबह 11:30 बजे हॉस्टल की सीढ़ियों में छात्रा की खून से लथपथ लाश मिली थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में पुलिस चौकी समेत 6 दुकानों में लगी आग:5 घंटे तक उठती रहीं लपटें, धमाके के साथ सिलेंडर फटा; दमकलकर्मी झुलसा
    Next Article
    रेणु डांसर हत्याकांड में पुलिस को सफलता:तीन लोग हिरासत में, जल्द होगा है खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment