Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पुलिस चौकी समेत 6 दुकानों में लगी आग:5 घंटे तक उठती रहीं लपटें, धमाके के साथ सिलेंडर फटा; दमकलकर्मी झुलसा

    4 hours ago

    2

    0

    झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई। पुलिस चौकी में शॉर्ट सर्किट होने से चौकी समेत आसपास की आधा दर्जन से ज्यादा दुकानें जल गईं। इस अग्निकांड में सभी दुकानों को मिलाकर करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। सबसे पहले पुलिस चौकी से धुआं उठता देख गार्ड ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। 3 गाड़ियों के साथ पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने के लिए मशक्कत शुरू की। लगभग 5 घंटे बाद सुबह करीब 8 बजे आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एक स्वीट्स शॉप में रखे एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जोरदार धमाके और आग की लपटों के बीच एक दमकलकर्मी झुलस गया। जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। आग की घटना और धमाके की वजह से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पूरी रात लोग दहशत में रहे और सुबह करीब आठ बजे आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस चौकी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग बंगरा कस्बे के बंगारा पुलिस चौकी में बुधवार देर रात करीब 2 बजे शॉर्ट से आग लग गई। आग की लपटें धीरे-धीरे आसपास की दुकानों तक फैल गईं। इस दौरान पुलिस चौकी में कोई मौजूद नहीं था। चौकी प्रभारी गोकुल सिंह पुलिस बल के साथ बरुआसागर थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। वहीं, पीआरडी जवान हरगोविंद ड्यूटी पर था। जो चौकी से 50 मीटर दूर चौराहे पर बैठा था। आग की लपटें उठती देख उसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर उल्दन थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। आग इतनी भीषण थी की कुछ ही मिनटों में आसपास की आधा दर्जन दुकानें आग की चपेट में आ गईं। बाजार में धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में जुट गईं। करीब 5 घंटे बाद आग को पूरी तरह बुझाया गया। इस दौरान एक स्वीट्स शॉप में रखा सिलेंडर आग की चपेट में आने से फट गया। धमाके में एक दमकलकर्मी बुरी तरह झुलस गया। जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस चौकी समेत आधा दर्जन दुकानें जलीं पुलिस चौकी से उठी आग में आसपास की भोजवाल पेंट्स, राय इलेक्ट्रॉनिक एवं मोबाइल शॉप, संजय मोबाइल रिपेयरिंग, गंगाराम स्वीट्स और शिवम स्वीट्स जल गईं। सभी दुकानों रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकानों में लाखों का नुकसान, जनहानि नहीं इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल शॉप के संचालक नीतेश राय ने बताया- उनकी दुकान में 20 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटी, फ्रिज, कूलर, टीवी, बैटरियां, मोबाइल और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने लगभग 40 से 50 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष और पेंट्स के संचालक रंजीत भोजवाल ने बताया कि उनकी दुकान, भाजपा मंडल कार्यालय और आसपास की कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं। उन्होंने अपनी दुकान में 15 से 25 लाख रुपए के नुकसान का आकलन किया है। उन्होंने सभी दुकानदारों के कुल नुकसान का अनुमान लगभग एक करोड़ रुपए बताया और सरकार से मुआवजे की मांग की है। संजय मोबाइल रिपेयरिंग के संचालक मनोज भोजवाल ने बताया कि आग से उनकी दुकान में रखा 5 से 10 लाख रुपये का सामान और ग्राहकों के मोबाइल नष्ट हो गए। स्वीट्स दुकान मालिक गंगाराम कुशवाहा ने करीब डेढ़ से दो लाख रुपए और शिवम स्वीट्स के संचालक शिवम गुप्ता ने 50 हजार से 1 लाख रुपए के नुकसान की जानकारी दी। रात में आग की ऊंची लपटों और धुएं के कारण पूरे बंगरा चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। उल्दन थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया रात में लगभग दो बजे सूचना मिली थी चौकी और आसपास की दुकानों में आग लगी है। तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लीची की माला और नीले फूलों का स्वास्तिक:कानपुर के आनंदेश्वर धाम में बाबा का ऐसा श्रृंगार पहले नहीं देखा होगा
    Next Article
    प्रयागराज में ATM में फेवीक्विक लगाकर कैश निकाला:बैंककर्मी बन PIN जाना, कार्ड स्वाइप कर शॉपिंग की; 18 हजार की शराब खरीदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment