Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 17 साल की लड़की संदिग्ध मौत:घर के पास में खून से सनी हुई लाश मिली, सिर और चेहरे पर चोट के निशान

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 17 साल की लड़की की घर से 10 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ लाश मिली। चेहरे और सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पिता ने कहा- रात में बेटी ने सभी के साथ खाना खाया था। इसके बाद अपने घर में जाकर सो गई। सुबह घर के बाहर उसकी लाश मिली है। पड़ोसियों जमीन को लेकर विवाद था। इसीलिए उन्होंने मेरी बेटी को मार दिया। पुलिस ने परिजनों ने की शिकायत पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसके अलावा पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है। पूरा मामला फूलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर मलेथुआ गांव का है। अब जानिए पूरा मामला… रात में सभी ने साथ में खाना खाया संदलपुर गांव के रहने वाले राजेंद्र पटेल खेती-किसानी करते हैं। परिवार में पत्नी गायत्री देवी, 3 बेटे और 4 बेटियां हैं। 2 बेटों और 2 बेटियों की शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर की बेटी रेखा (20) आठवीं तक पढ़ी थी और घर पर ही रहती थी। राजेंद्र पटेल ने बताया- बुधवार रात को परिवार के सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद रेखा अपने कमरे में सोने चली गई। वहीं, बाकी परिजन आंगन और घर के बाहर बरामदे में सो गए।रेखा रात करीब 12 बजे तक जाग रही थी और अपनी बहन के बेटे के साथ मोबाइल देख रही थी। इसके बाद वह भी सो गई। सुबह भाई जगाने गया तो कमरे में नहीं मिली पिता ने बताया- सुबह छोटा भाई सुरेंद्र जब गाय को चारा डालने के लिए उसे जगाने गया तो वह कमरे में नहीं मिली। बाहर जाकर देखा तो घर से करीब 10 मीटर दूर उसका शव पड़ा था। शव पर गले में निशान थे और माथे से खून निकल रहा था। सुरेंद्र ने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मौके पर फूलपुर एसीपी विवेक यादव और गंगानगर डीसीपी कुलदीप सिंह गुणावत ने भी निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। जमीन विवाद और अफेयर, दोनों एंगल पर जांच पिता ने पड़ोसियों पर हत्या आरोप लगाया है। पिता का कहना है जमीन को लेकर उनका पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। इसी के चलते पड़ोसियों ने बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसके अलावा पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है। गांव के एक युवक से बातचीत की बात सामने आई है। पुलिस ने उस युवक के पिता और भाई को भी पूछताछ की जा रही है। डीसीपी कुलदीप गुणावत ने बताया- पुलिस और एसओजी टीम पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ……………….. ये खबर भी पढ़ें 30 साल की एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत:गाजियाबाद में घर में चक्कर खाकर गिरीं, 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम किया हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन हो गया। 21 अप्रैल (मंगलवार) की देर रात गाजियाबाद स्थित घर पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गईं। इससे उनके सिर पर गहरी चोट लग गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 32 जिलों में लू की चेतावनी, पारा 44°C:गोरिल्ला को तरबूज, बाघ को ORS पिलाया जा रहा; 26 अप्रैल से आंधी-तूफान का अलर्ट
    Next Article
    सूबेदारगंज से दादरी के लिए 2 समर स्पेशल ट्रेनें शुरू:रात 11 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी गाड़ी, यात्रियों को गर्मी से मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment