Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज कमिश्नरेट के 74 इंस्पेक्टरों का तबादला:सिटी के 9 समेत कुल 18 थानों के प्रभारी भी जद में आए, नई तैनाती जल्द

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात 74 इंस्पेक्टरों का दूसरे कमिश्नरेट और जोन में तबादला कर दिया है। इनमें कैंट, सोरांव, नैनी, कीडगंज, कर्नलगंज, एयरपोर्ट, सिविल लाइंस, शिवकुटी, खुल्दाबाद, साइबर थाना, हंडिया, सरायइनायत, फाफामऊ, दारागंज, कोरांव, थरवई, सरायममरेज और होलागढ़ के थाना प्रभारी शामिल हैं। अब इन सभी थानों में जल्द ही नए प्रभारियों की तैनाती देखने को मिल सकती है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ की ओर से जारी आदेश में इन निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और गाजियाबाद भेजे गए इंस्पेक्टर पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी दोनों आदेशों में निरीक्षकों को अलग-अलग कमिश्नरेट और जोन में भेजा गया है। इनमें लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी और गाजियाबाद कमिश्नरेट के अलावा गोरखपुर जोन और महिला पावर लाइन 1090 शामिल हैं। चुनाव से पहले 3 साल की तैनाती का नियम बना आधार पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह फेरबदल किया गया है। जिन निरीक्षकों की एक जनपद में तीन साल की सेवा पूरी हो चुकी है या 31 मई 2027 तक पिछले चार वर्षों में तीन साल की अवधि पूरी हो जाएगी, उनका जोन, जनपद और कमिश्नरेट स्तर पर समायोजन किया जाना है। तत्काल कार्यमुक्त कर देनी होगी सूचना पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि स्थानांतरित किए गए सभी निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त करते हुए उनकी कार्यमुक्ति संबंधी आख्या पुलिस मुख्यालय समेत संबंधित अधिकारियों को भेजी जाए। यदि किसी निरीक्षक को कार्यमुक्त करने में कोई प्रशासनिक या नीतिगत बाधा आती है तो इसकी जानकारी भी तत्काल मुख्यालय को देनी होगी। वहीं, गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और कानपुर नगर, लखनऊ, वाराणसी व गाजियाबाद के पुलिस आयुक्तों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरित निरीक्षकों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनकी आमद की तिथि समेत सूचना मुख्यालय को उपलब्ध कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संदीप और मेघना की हल्दी-मेहंदी में छाया जश्न:होने वाली दुल्हनों संग झूमे संदीप-सौरभ, तस्वीरों में देखिये खुशी के नजारे
    Next Article
    गोंडा में 69 पदों पर 450 भर्तियों का आरोप:डिप्टी सीएम पाठक ने दिए जांच के आदेश, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment