Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवार के 11 लोग बीमार, बोले-तरबूज के बाद मैगी खाई:गोरखपुर में डॉक्टरों को फूड प्वाइंजनिंग की आशंका; जांच करने गांव जाएगी टीम

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक ही परिवार के 11 लोगों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन ने बताया कि रात में तरबूज खाने के बाद सभी ने मैगी खाई थी। बुधवार तड़के जब दिक्कत शुरू हुई तो गांव में ही दवा खरीदकर खाए। लेकिन हालत बिगड़ने पर सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामला बेलीपार थानाक्षेत्र का है। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने सबको सीएचसी लाया था और दोपहर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती मरीजों में 2 साल की बच्ची भी शामिल है। CMO डॉ. राजेश झा ने बताया- घरवाले जैसा बता रहे हैं, उस हिसाब से मामला फूड प्वॉइजनिंग का लग रहा है। लेकिन सही कारणों का पता लगाने के लिए शुक्रवार को डॉक्टरों की एक टीम को गांव भेजी जाएगी। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। अब जानिए पूरा मामला… बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव गांव के रहने वाले अमरनाथ पाण्डेय की बेटी अन्नू ने बताया कि बुधवार शाम को एक फेरी वाल तरबूज बेचने आया था। उससे हम लोगों ने तरबूज खरीद लिया। शाम करीब 8 बजे परिवार के सभी लोगों ने तरबूज खाया। इसके करीब एक घंटे बाद बच्चों की जिद पर घर में मैगी बनी। मैगी को मेरे पिता अमर नाथ पाण्डेय (65), ताऊ बैजनाथ पाण्डेय (68), मेरी मां शैल कुमारी (63), भाई अंशु पाण्डेय (26), बहन पूर्णिमा पाण्डेय (25) ने खाई। इसके अलावा परिवार के ही बलराम पाण्डेय के बेटे वेदांत (3) और हन्नू (2), लक्ष्मीकांत पाण्डेय की बेटी नेहा, रिश्तेदार जगदीश दुबे (80), सौरभ त्रिपाठी (25) ने भी मैगी और तरबूज खाई थी। रात करीब 1 बजे एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ी तो गांव के ही झोलाझाप से दवाई ली परिजन के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 1 बजे बच्चों ने उल्टियां शुरू कर दी। दस्त आने लगा। कुछ ही देर में घर के बड़े सदस्यों की भी तबीयत खराब होने लगी। उनको भी पेट दर्द, उल्टी-दस्त होने लगा। सबको सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। परेशानी बढ़ी तो परिजन ने गांव के ही एक झोलाझाप डॉक्टर से कुछ दवाइयां ली। लेकिन दवाई का कोई असर नहीं दिखा। परेशानी बढ़ती गई। सुबह होते होते तबीयत अधिक बिगड़ने लगी तो पड़ोसियों ने सबको स्थानीय सीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोपहर बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने सभी 11 मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। डॉक्टर आरपी गौतम ने इलाज शुरू किया। डॉ.गौतम ने बताया- एक ही परिवार के 11 लोगों को भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। उनकी निगरानी की जा रही है। हालत सामान्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। CMO ने जाना मरीजों का हाल जिला अस्पताल में एक ही परिवार के 11 लोगों के भर्ती किए जाने के बाद CMO डॉ. राजेश झा भी पहुंचे। उन्होंने परिजन से बात कर स्थिति को समझा। फिर डॉक्टर्स से जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि मरीजों की हालत ठीक है। मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा। शुक्रवार दोपहर में एक टीम गांव में भी जाएगी। उन्होंने बताया कि ठंडी तासीर वाली चीजें खाने के बाद गर्म खाद्य पदार्थ खाने पर पेट में बैक्टीरिया का संक्रमण तेजी से फैलता है। यह खाने वाले को बीमार कर देता है। …………………….. ये खबर भी पढ़िए- प्रतीक खुद मालिक नहीं, अपर्णा के भाई के नाम-17 कंपनियां:विरासत 2 बेटियां संभालेंगी, जानिए कितनी प्रॉपर्टी छोड़ गए अखिलेश के भाई रियल स्टेट बिजनेस, आलीशान कोठी, बड़ा जिम, 5 करोड़ की लैंबॉर्गिनी कार और रॉयल लाइफ…। यही पहचान थी मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की। राजनीति से दूर रियल स्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले 38 साल के प्रतीक की मौत हो गई। वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई गई। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं। इस वक्त राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतीक खुद मालिक नहीं, अपर्णा के भाई के नाम-17 कंपनियां:2 बेटियां संभालेंगी विरासत, जानिए कितनी प्रॉपर्टी छोड़ गए
    Next Article
    BJP नेता को गोली मारने वालों की क्राइम कुंडली:पीड़ित के भाई का आरोप- लखनऊ में स्कूल की जमीन पर कब्जा कर बसा दी अवैध बस्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment