Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जुलाई में दीक्षांत समारोह:राजभवन के निर्देश पर तैयारी, सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी समय पर

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में इस वर्ष दीक्षांत समारोह जुलाई में आयोजित करने की तैयारी चल रही है। राजभवन के निर्देश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से सेमेस्टर परीक्षाएं समय पर कराने और उनके परिणाम घोषित करने में जुट गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 29वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए विस्तृत खाका तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। यह समारोह जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। हाल ही में राजभवन ने प्रदेशभर के राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से दीक्षांत समारोह की प्रस्तावित तिथियों की जानकारी मांगी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षाएं समाप्त होने से पहले ही दीक्षांत समारोह की तैयारी के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर लिया जाएगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जौनपुर और गाजीपुर जिलों के कुल 604 महाविद्यालय संबद्ध हैं। इनमें जौनपुर जिले के 231 महाविद्यालय (जिनमें 3 राजकीय, 14 अनुदानित और 214 स्ववित्तपोषित हैं) और गाजीपुर के 373 महाविद्यालय (जिनमें 4 राजकीय और 8 अनुदानित हैं) शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाढ़ से पहले प्रशासन सतर्क:एडीएम ज्योति राय ने नालों की सफाई कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
    Next Article
    अमरोहा के नए SP ने ली बैठक:बोले- टॉप टेन अपराधी ने अपराध किया तो तय होगी थाना प्रभारी की जवाबदेही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment