Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाढ़ से पहले प्रशासन सतर्क:एडीएम ज्योति राय ने नालों की सफाई कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जनपद में आगामी बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में, अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति राय ने विभिन्न प्रमुख नालों पर चल रहे सिल्ट सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने सुहेलवा नाला, हेंगहा, कचनी, गोरियां और खैर नालों पर चल रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि नालों की समय पर और सही तरीके से सफाई न होने पर जलभराव और बाढ़ की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होगा। इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सिल्ट हटाने के बाद नालों की जलधारण क्षमता बढ़े और पानी का प्रवाह बाधित न हो। साथ ही, कार्यों में पारदर्शिता और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सहायक अभियंता बाढ़ खंड अनुज कुमार, घनश्याम पाण्डे और अंकित वर्मा सहित अवर अभियंता बाढ़ खंड भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने एडीएम को कार्यों की प्रगति से अवगत कराया और आश्वासन दिया कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में स्कूली वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान:1 से 15 अप्रैल तक चलेगा, हरदोई में सख्ती शुरू
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जुलाई में दीक्षांत समारोह:राजभवन के निर्देश पर तैयारी, सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी समय पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment