Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा के नए SP ने ली बैठक:बोले- टॉप टेन अपराधी ने अपराध किया तो तय होगी थाना प्रभारी की जवाबदेही

    3 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव ने पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना/शाखा प्रभारियों के साथ एक परिचय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, एसओजी प्रभारी और जनपद के सभी थाना/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने शराब, खनन, पशु, वन और भूमाफिया जैसे संगठित अपराधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इन अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई और उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमों में वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामलों में धारा 14(1) के अंतर्गत अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई को कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया। साथ ही, जनपद में खनन, शराब, पशु, वन और भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिह्नित करने, उनके विरुद्ध मुकदमे दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यदि 'टॉप-10' अपराधियों द्वारा किसी अन्य क्षेत्र में अपराध किया जाता है, तो इसके लिए संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों और पॉक्सो एक्ट के मामलों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलाने को प्राथमिकता बताया। सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में ऐसे मामलों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले आगंतुकों और फरियादियों के साथ विनम्र और शालीन व्यवहार किया जाए। थानों में स्वच्छ वातावरण स्थापित कर उनके बैठने, स्वच्छ पेयजल और शौचालय आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता बिना किसी भय के अपनी शिकायतें लेकर थानों पर आ सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले सभी आगंतुकों/फरियादियों की समस्याओं को शालीनतापूर्वक सुना जाए और तत्काल निष्पक्ष, आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जुलाई में दीक्षांत समारोह:राजभवन के निर्देश पर तैयारी, सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी समय पर
    Next Article
    फर्जी आईडी से बहन को बदनाम करने का आरोप:हाथरस में दो नामजदों पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment