Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय आंतरिक-प्रायोगिक परीक्षाओं पर सख्त:महाविद्यालयों को 15 मई तक अंक अपलोड करने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में आंतरिक, प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं का संचालन तथा अंकों को अपलोड करने की प्रक्रिया शामिल है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को 15 मई तक परीक्षाएं संपन्न कर त्रुटिरहित अंक अपलोड करने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के नाम के सामने सभी अंक सही ढंग से अंकित किए जाएं। अंकों को अपलोड करने से पहले उनकी भली-भांति जांच करना अनिवार्य होगा। किसी भी परिस्थिति में बाद में अंकों में संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार, सम सेमेस्टर 2026 की प्रायोगिक परीक्षाएं विषम सेमेस्टर 2025-26 में नामित परीक्षकों द्वारा ही कराई जाएंगी। इन परीक्षकों की सूची महाविद्यालयों के लॉगिन पर पहले ही उपलब्ध करा दी गई है। स्नातक और स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के सेशनल व आंतरिक अंक समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे, जबकि अन्य सभी प्रकार के आंतरिक व प्रायोगिक अंक विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रायोगिक व मौखिक परीक्षाओं की फोटो और वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया गया है। इसे महाविद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखने और यूट्यूब चैनल पर अपलोड करना होगा। इसके अतिरिक्त, संबंधित परीक्षकों, आंतरिक परीक्षकों और महाविद्यालय के प्राचार्य के हस्ताक्षर सहित पूर्ण विवरण के साथ अंक पत्र की एक प्रति विश्वविद्यालय में जमा करना अनिवार्य किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी एसपी सरवणन टी ने रात में सुरक्षा जांची:गौरीगंज और जायस में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' की हकीकत परखी
    Next Article
    फतेहपुर में 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर का हाफ एनकाउंटर:मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, 17 से अधिक मुकदमे दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment