Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर का हाफ एनकाउंटर:मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, 17 से अधिक मुकदमे दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर में खखरेरू पुलिस ने गुरुवार रात एक मुठभेड़ के दौरान 25,000 रुपये के इनामी और हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गुड्डू उर्फ सोहेल कुरैशी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने नहर पटरी के पास घेराबंदी की यह मुठभेड़ खखरेरू थाना क्षेत्र के भीमपुर नहर पुलिया तिराहे से सड़वापार जाने वाली नहर पटरी पर करीब 50 मीटर दूर ग्राम भीमपुर में हुई। अभियुक्त गुड्डू उर्फ सोहेल कुरैशी, पुत्र मो. नवाब, निवासी बहलोलपुर ऐलई, थाना खागा, जनपद फतेहपुर, लगभग 25 वर्ष का है। वह मु0अ0सं0 77/2026 और मु0अ0सं0 61/2026 में वांछित था। 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं आरोपी पर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त खागा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, तमंचे की नाल में फंसा एक जिंदा कारतूस, दो बकरियां और 2,010 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। दो बकरी चोरी के मामलों में वांछित खखरेरू थाना प्रभारी विद्या प्रकाश ने बताया कि अभियुक्त दो बकरी चोरी के मामलों में वांछित था। पहला मामला बलेन्द्र कुमार पुत्र शिवभजन, निवासी मुबारकपुर गेरिया का है, जिनकी 16 अप्रैल 2026 की रात घर के बाहर से दो बकरियां चोरी हो गई थीं। खखरेरू पुलिस बोली- कार्रवाई जारी दूसरा मामला उग्रसेन लोधी पुत्र शिवबालक, निवासी हरदासपुर थोन का है। उन्होंने 27 मार्च 2026 को शाम करीब 6 बजे अपनी बकरियों को जंगल से चराकर लाते समय तालाब के पास एक चार पहिया वाहन से एक बकरा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। खखरेरू पुलिस द्वारा इस संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय आंतरिक-प्रायोगिक परीक्षाओं पर सख्त:महाविद्यालयों को 15 मई तक अंक अपलोड करने के निर्देश
    Next Article
    चित्रकूट में गेहूं खरीद का निरीक्षण:नोडल अधिकारी ने किसानों को सुविधा के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment