Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी एसपी सरवणन टी ने रात में सुरक्षा जांची:गौरीगंज और जायस में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' की हकीकत परखी

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी एसपी सरवणन टी ने देर रात जिले की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौरीगंज और जायस कस्बों में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' की हकीकत परखी और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी व वाहनों की चेकिंग की। एसपी के अचानक पहुंचने से दोनों थाना क्षेत्रों के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अमेठी एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा है। यह अभियान रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चलता है। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस अब तक कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अपराध की योजना बना रहे कई अन्य अपराधी भी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। इसी ऑपरेशन की जमीनी हकीकत जानने के लिए एसपी सरवणन टी देर रात अचानक गौरीगंज पहुंचे। वहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एसपी का काफिला बिना किसी पूर्व सूचना के जायस कस्बा पहुंचा। जायस में उन्होंने चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत की और उन्हें अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने तथा अपराधियों को पकड़ने के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने खुद सड़कों पर आ-जा रही गाड़ियों को रुकवाकर उनकी सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान गाड़ी चालकों ने बताया कि वे किसी शादी समारोह से लौटकर अपने घर जा रहे थे। एसपी करीब दो घंटे तक दोनों थाना क्षेत्रों में मौजूद रहे। उनकी अचानक मौजूदगी की खबर से दोनों थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में जूस विक्रेता पर हमला:जातिसूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले दो गिरफ्तार
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय आंतरिक-प्रायोगिक परीक्षाओं पर सख्त:महाविद्यालयों को 15 मई तक अंक अपलोड करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment