Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में जूस विक्रेता पर हमला:जातिसूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले दो गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र में गन्ना जूस विक्रेता और उसके परिवार पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर जातिसूचक गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना गोपीगंज के शिवपुरी कॉलोनी निवासी रमन सोनकर की शिकायत पर सामने आई। रमन ने बताया कि उनकी गन्ना जूस की दुकान पर उनका बेटा नीरज सोनकर और दामाद प्रिंस सोनकर जूस निकाल रहे थे। तभी अबरार, बाबा, आर्यन, सकलैन, हसनैन, टीपू और हैदर उर्फ पालू नामक व्यक्ति वहां आए और ठेला हटाने को कहा। मना करने पर उन्होंने रमन का हाथ तोड़ दिया और जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से रॉड, डंडे और धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में नीरज सोनकर, प्रिंस सोनकर, रमन सोनकर और धीरज सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए। नीरज सोनकर की नाक की हड्डी टूट गई। रमन सोनकर की तहरीर के आधार पर गोपीगंज थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने जनपद में अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में गोपीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हैदर अली उर्फ हैदर (46 वर्ष) पुत्र अबरार अली और मोहम्मद सकलैन अली (31 वर्ष) पुत्र अबरार अली के रूप में हुई है। दोनों चुड़िहारी मोहल्ला, गोपीगंज, भदोही के निवासी हैं। उन्हें झीरिया पुल जीटी रोड से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस से धक्का मुक्की कर आरोपी युवक को छुड़ाया:कई थानों की पुलिस पहुंची, रेलवे रोड थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
    Next Article
    अमेठी एसपी सरवणन टी ने रात में सुरक्षा जांची:गौरीगंज और जायस में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' की हकीकत परखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment