Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस से धक्का मुक्की कर आरोपी युवक को छुड़ाया:कई थानों की पुलिस पहुंची, रेलवे रोड थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    अवैध शराब बेचने वाले युवक को पकड़ कर ला रही रेलवे रोड पुलिस पर हमले किए जाने का मामला सामने है। आप है कि भीड़ ने पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की और हाथापाई करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। अवैध शराब बिक्री की मिली थी सूचना घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध तरीके से शराब बेच रहा है। रेलवे रोड थाने की पुलिस एक्शन में आ गई। दरोगा कुंवर आकाश के साथ दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को दबोच लिया। यह युवक स्कूटी की डिग्गी में शराब भरकर बैठा था और उन्हें बेच रहा था। भीड़ ने पुलिस के साथ की धक्कामुक्की दरोगा कुंवर आकाश ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम राजू सोनकर बताया। इसके बाद पुलिस युवक को पकड़ कर लाने लगी। आरोप है कि राजू सोनकर के परिवार के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की शुरू कर दी। पुलिसकर्मी जैसे तैसे राजू को रेलवे रोड थाने लेकर आ गए। आरोपी युवक को पुलिस से छुड़ाया देखते देखते मामला बिगड़ गया। राजू के परिवार के लोग इकट्ठा होकर रेलवे रोड थाने पहुंच गए। यहां उसके परिवार में शामिल बेटे समर व एकलव्य, पत्नी सुमन सोनकर के अलावा 10-12 लोगों ने राजू सोनकर को पुलिस से छुड़ा लिया। इस दौरान धक्का मुक्की में सिपाही की वर्दी फट गई। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची हंगामे की सूचना पुलिसकर्मियों ने वायरलेस सेट पर फ्लैश की। कुछ देर बाद ही दो थानों की पुलिस वहां आ गई। पुलिस कर्मियों ने आरोपी राजू सोनकर के घर पर दबिश डाली लेकिन आरोपी ताला लगाकर वहां से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ बोलीं- गिरफ्तारी के प्रयास जारी सीओ कैंट नवीन शुक्ला ने बताया कि दरोगा कुंवर आकाश की तहरीर पर आरोपी व उसके परिवारजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में टेम्प्रेचर 32°C:तेज हवा चलने से गर्मी कम महसूस हो रही, आज बारिश के आसार
    Next Article
    भदोही में जूस विक्रेता पर हमला:जातिसूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले दो गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment