Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई:सुल्तानपुर से रायबरेली जा रहा चालक गंभीर घायल, गाड़ी क्षतिग्रस्त

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 70.600 पर आज दोपहर हुई। सुल्तानपुर के कुड़वार निवासी धरनी धर सिंह (ग्राम पलही) अपनी हुंडई वरना कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 32QJ0854) से कुड़वार से रायबरेली जा रहे थे। किलोमीटर संख्या 70.600 पर अत्यधिक गति के कारण कार अनियंत्रित हो गई। गाड़ी बीच के डिवाइडर को तोड़ती हुई दाहिनी ओर से बाईं ओर पलट गई। चालक धरनी धर सिंह को गंभीर चोटें आईं। उन्हें गायत्री एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी शुकुल बाजार भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही सहायक सुरक्षा अधिकारी बृजपाल कनौजिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोरल और गायत्री एम्बुलेंस के साथ पीआरबी भी घटनास्थल पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार को कार्यदायी संस्था के हाइड्रा की मदद से ऊंच गांव टोल प्लाजा पर खड़ा करवाया गया है। यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BEO की नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख ठगे:जालौन में एक ही परिवार के 3 पर केस; RTGS-कैश से वसूले पैसे, जान से मारने की धमकी दी
    Next Article
    पुलिस पर प्राइवेट लाइनमैन को थर्ड डिग्री देने काआरोप:अमेठी में भीम आर्मी पहुंची पीड़ित के घर, राष्ट्रीय अध्यक्ष से कराई बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment