Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इतना काम हुआ, जो इतिहास में नहीं हुआ:पूर्व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री बोले- मनकापुर में ओवरब्रिज और इंटर कॉलेज बनवाएंगे

    2 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले की मनकापुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने अपने चार साल के कार्यकाल को लेकर दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। आठवीं बार विधायक बने शास्त्री ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों, अधूरी परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की। सवाल: चार साल के अपने कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: अगर पूरे कार्यकाल को देखा जाए तो इतना काम हुआ है, जो इतिहास में नहीं हुआ। मैं अपने काम को 100% नंबर देता हूं। जो काम बाकी हैं, उन्हें भी जल्द पूरा कराने का प्रयास करेंगे। हमें विश्वास है कि सरकार हमारी मांगों को पूरा करेगी। सवाल: आपकी विधानसभा में सबसे बड़ा काम कौन सा रहा? जवाब: झलाही से राजगढ़ मार्ग (करीब 10 किमी) और वजीरगंज से झिलाही मार्ग (करीब 13.3 किमी) जैसे बड़े सड़क प्रोजेक्ट्स पर काम हुआ है। ये दोनों मार्ग लंबे समय से लंबित थे, लेकिन अब इन पर प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री से बातचीत और पत्राचार के बाद इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। सवाल: मनकापुर में जाम की समस्या है, ओवरब्रिज को लेकर क्या योजना है? जवाब: इस मुद्दे पर सांसद और अधिकारियों से चर्चा की गई है। इंजीनियरों ने भी निरीक्षण किया है। अभी स्थान तय करने की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि 2027 तक ओवरब्रिज बन जाएगा। सवाल: आपकी विधानसभा में राजकीय इंटर कॉलेज नहीं है, इसके लिए क्या प्रयास हैं? जवाब: मनकापुर और वजीरगंज दोनों जगह राजकीय इंटर कॉलेज के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। दोनों जगह जमीन उपलब्ध है और हमें उम्मीद है कि सरकार जल्द इसे मंजूरी देगी। सवाल: आप अन्य जिलों के लोगों की भी मदद करते हैं, इसकी क्या वजह है? जवाब: जो भी व्यक्ति हमारे पास मदद के लिए आता है, उसके लिए हम प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री के सहयोग से हमने जिनके लिए पत्र लिखा, उन्हें मदद मिली। हमारा प्रयास रहता है कि कोई भी व्यक्ति निराश होकर न जाए। सवाल: युवाओं के लिए स्टेडियम की मांग को लेकर क्या योजना है? जवाब: अगर उपयुक्त जमीन मिलती है तो स्टेडियम के लिए सरकार से मांग की जाएगी। हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं ताकि युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सवाल: हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी पर आपका क्या कहना है? जवाब: ऐसे बयान देने वालों को समय पर जवाब मिलता है। ईश्वर सब देखता है और गलत करने वालों को सजा जरूर मिलती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में विकास योजनाओं की समीक्षा, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा:विधान परिषद समिति ने दिए निर्देश, निजी एंबुलेंस पर कार्रवाई के आदेश
    Next Article
    बलिया में दो हत्यारोपी गिरफ्तार:पुराने झगड़े में हुई हत्या, पुलिस ने चाकू बरामद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment