Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद नदवी बोले- तालीम के साथ तरबियत जरूरी:उस्ताद का सम्मान सफलता की कुंजी, ग्रीनवुड स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए

    2 hours ago

    2

    0

    रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने शिक्षा के साथ संस्कारों की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने ग्रीनवुड स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तालीम तभी मुकम्मल होती है, जब उसमें तरबियत शामिल हो। सांसद नदवी ने स्कूल के अनुशासन और स्टाफ की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने छात्रों से कहा कि केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवन में अनुशासन और सीखने की लगन बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने उस्ताद के सम्मान और निरंतर सीखने की कोशिश को सफलता की असली सीढ़ी बताया। अभिभावकों को संबोधित करते हुए सांसद ने सलाह दी कि बच्चों के सामने शिक्षकों की आलोचना नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से बच्चों के मन से गुरु का सम्मान खत्म हो जाता है और वे ज्ञान के मूल भाव से दूर हो जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मां की गोद बच्चे की पहली पाठशाला होती है, इसलिए घर का माहौल भी शिक्षाप्रद होना चाहिए। अपने संबोधन में सांसद नदवी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन के शिक्षा दर्शन का उल्लेख किया और उनके मार्ग पर चलने की अपील की। कार्यक्रम के बाद सांसद नदवी ने मिलक क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने जसमोली में पूर्व प्रधान अहमद रजा खान के निधन पर शोक व्यक्त किया। धमोरा गांव में सड़क हादसे में मृत अमीर अहमद सैफी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। बहटरा गांव में भी दुर्घटना में मृत दान सिंह के परिवार को सांत्वना दी। सांसद ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है और प्रशासन से हर संभव मदद दिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों और शादियों में भी शिरकत की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में किराएदार ने लाखों के जेवर चुराए:पुलिस ने CCTV और ऐप से किया खुलासा, आरोपी हुआ गिरफ्तार
    Next Article
    आप सांसद संजय सिंह मामले की सुनवाई टली:सुल्तानपुर कोर्ट में 6 अप्रैल की डेट दी, पिछली पेशी पर नहीं आए थे गवाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment