Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi की विपक्ष को कड़ी चेतावनी- West Asia संकट पर राजनीति न करें, देश माफ नहीं करेगा

    2 hours from now

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिमी एशिया में एक महीने से युद्ध जारी है और भारत देशवासियों के भरोसे के साथ इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है। मोदी ने वैश्विक संकट की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा, “मैं प्रदेश व देश के सभी राजनीतिक दलों से आग्रह पूर्वक कहना चाहता हूं कि इस प्रकार के संकट से ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक है।” उन्‍होंने कहा, “जो भारतीयों और भारत के हक में है, वही भारत सरकार की नीति और रणनीति हैं। राजनीति के लिए गलत बयानबाजी करने वाले राजनीतिक बहस में कुछ नंबर पाएंगे लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करती। ” प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण समेत कार्गो हब का उद्घाटन करने के बाद जेवर में एक समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “आज पूरा विश्व चिंतित हैं, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध जारी है। युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने-पीने के सामान, डीजल, खाद का संकट सामने आया है।” मोदी ने कहा, “हर देश इस संकट का सामना करने के लिए कुछ न कुछ प्रयास कर रहा है लेकिन भारत देशवासियों की ताकत के भरोसे इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है।” उन्होंने कहा कि भारत बड़ी मात्रा में कच्चे तेल व गैस प्रभावित देशों से मंगाता है इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है जिससे सामान्य परिवारों, किसान भाई-बहनों पर इस संकट का बोझ न पड़े। प्रधानमंत्री ने कहा, “विकसित भारत बनाने के लिए सबका प्रयास बहुत जरूरी है। यह आवश्‍यक है कि 140 करोड़ देशवासी कड़े से कड़ा परिश्रम करें और एकजुट होकर सामना करें। अभी जो युद्ध जारी है, उससे उपजे संकटों का सामना कैसे करना है, इसके बारे में मैंने संसद में भी बताया है। मेरी कल (शुक्रवार को) सभी मुख्यमंत्रियों से लंबी और सकारात्मक चर्चा हुई है।” मोदी ने कहा, “आज जनता से फिर से कहूंगा कि हमें शांत मन से, धैर्य के साथ, एकजुटता के साथ मिलजुलकर इस संकट का सामना करना है। यह पूरे विश्व में परेशानी करने वाला संकट है और हमें अपने देश की सबसे ज्यादा चिंता करनी है। यही हम भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है।” प्रधानमंत्री ने राजनीतिक दलों को आगाह करने के साथ-साथ कहा कि कोरोना के संकट में कुछ लोगों ने वैक्सीन को लेकर झूठ बोला, अफवाहें फैलाई ताकि सरकार का काम कठिन हो, देश को नुकसान हो लेकिन परिणाम क्‍या हुआ। मोदी ने कहा, “जनता ने चुनाव के दौरान ऐसी राजनीति को नकार दिया। मुझे पूरा भरोसा है कि देश के सभी राजनीतिक दल इससे सबक सीखेंगे और देश को ताकत देंगे। इसी आग्रह के साथ एक बार फिर से शानदार हवाई अड्डे के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के इस समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा है। मोदी ने हवाई अड्डे के महत्व को समझाते हुए कहा, “आज हम विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज देश के सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे वाले राज्यों में एक बन गया है।” उन्होंने कहा, “यह हवाई अड्डा नोएडा, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, समेत कई जिलों को लाभ देने वाला है। प्रदेश के किसानों, लघु उद्योगों और नौजवानों के लिए अनेक अवसर लेकर आने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, यह विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का भी प्रतीक बनेगा। खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को इस भव्य हवाई अड्डे के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।” मोदी ने पिछले कुछ हफ्तों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार उद्घाटन और शिलान्यास वाली चार बड़ी परियोजनाओं को गिनाते हुए कहा कि कम समय में नोएडा अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन हो गया। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार के प्रयासों का शानदार उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था लेकिन आज भाजपा सरकार में वहीं नोएडा प्रदेश के विकास का सशक्‍त इंजन बन रहा है। जेवर का यह हवाई अड्डा डबल इंजन सरकार की कार्य संस्कृति का बहुत अच्छा उदाहरण है।” उन्‍होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, “नोएडा हवाई अड्डे को अटल जी (पूर्व प्रधानमंत्री) की सरकार ने 2003 में मंजूरी दे दी थी लेकिन यह नहीं बना। केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहले की सरकारों ने वर्षों तक इस हवाई अड्डे की नींव तक नहीं पड़ने दी।” मोदी ने कहा, “2004 से 2014 तक हवाई अड्डे की फाइलें दबी रही। हमारी सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी। दो तीन साल सपा ने काम नहीं होने दिया लेकिन जैसे ही दिल्‍ली और उत्तर प्रदेश में भाजपा-राजग की सरकार बनी तो हवाई अड्डे की नींव पड़ी और अब निर्माण भी हो गया है।” प्रधानमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर मुख्यमंत्रियों के नोएडा जाने को लेकर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस नोएडा को पहले अंधविश्वास पर छोड़ दिया गया था और सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। उन्‍होंने उदाहरण के साथ कहा, “यहां सपा (समाजवादी पार्टी) की सरकार थी, मेरा नोएडा आने का कार्यक्रम बना तो मुख्यमंत्री (अखिलेश यादव) इतने डरे थे कि नोएडा नहीं आये और मुझे भी डरा रहे थे कि अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हो, आप मत आओ।” मोदी ने विपक्षी दलों पर तंज कसने के साथ ही कहा कि अब यह इलाका (नोएडा) पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्र की अर्थव्यवस्था में खेती किसानी का बहुत महत्व है और किसान भाई बहनों को आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने अपनी जमीने दीं। मोदी ने किसानों के प्रति बार-बार आभार जताते हुए कहा, “आपके गन्ने से जो एथनॉल बनाया गया है, उससे कच्चे तेल पर निर्भरता कम हुई है। अगर पेट्रोल में उसकी मांग नहीं बढ़ती तो देश को प्रति वर्ष साढ़े चार करोड़ बैरल यानी लगभग 700 करोड़ लीटर कच्चा तेल विदेशों से मंगवाना पड़ता। किसानों ने इस देश को इतने बड़े संकट में राहत दी है। किसानों को भी लाभ हुआ है और डेढ़ लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बची है।” उन्होंने कहा कि अगर किसान एथनॉल नहीं बनाते तो यह पैसा विदेश जाना तय था। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में यह पैसा गन्ना किसानों को मिला है। मोदी ने कहा, “ यहां के गन्ना किसानों ने तो पहले के वह दिन देखे हैं, जब कई कई साल तक गन्ने का बकाया लटका रहता था लेकिन आज भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से गन्ना किसानों की स्थिति बेहतर हुई है।” उन्‍होंने कहा, “किसी भी देश में हवाई अड्डा सिर्फ एक सामान्‍य सुविधा नहीं होती, ये हवाई अड्डे प्रगति को भी उड़ान देते हैं। साल 2014 से पहले देश में 74 हवाई अड्डे थे लेकिन आज 160 से अधिक हवाई अड्डे हैं। अब महानगरों के अलावा देश के छोटे छोटे शहरों में हवाई संपर्क है।” प्रधानमंत्री ने भरोसा दिया कि आने वाले वर्षों में 100 नए हवाई अड्डे और 200 नये हेलीपैड बनाने की योजना है तथा उप्र को भी इससे बहुत अधिक लाभ होगा। मोदी ने कहा, “भाजपा सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि हवाई अड्डे भी बढ़े और किराया भाड़ा भी सामान्य परिवारों की पहुंच में रहे और इसलिए हमने उड़ान योजना शुरू की थी। इसके कारण बीते कुछ साल में एक करोड़ 60 लाख से अधिक देशवासियों ने उड़ान योजना से टिकट लेकर सस्‍ती दरों पर हवाई यात्रा की।” मोदी ने कहा, “विकसित भारत के आधारभूत ढांचे पर हमारी सरकार अभूतपूर्व निवेश कर रही है और बीते 11 साल में इसका बजट छह गुना से अधिक बढ़ाया गया है। इन वर्षों में 17 लाख करोड़ रुपये राजमार्ग और एक्‍स्‍प्रेसवे पर खर्च किये गये। एक लाख किलोमीटर से अधिक के राजमार्ग का निर्माण किया गया। 2014 तक रेलवे में 20 हजार किलोमीटर रूट का विद्युतीकरण किया गया और 2014 के बाद 40 हजार किलोमीटर रूट का विद्युतीकरण किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu Election: DMK की पहली लिस्ट जारी, Udhayanidhi, OPS समेत कई दिग्गज मैदान में
    Next Article
    Noida International Airport खुलने से IGI पर भीड़ होगी कम, Delhi-NCR को Modi-Yogi ने दी बहुत बड़ी सौगात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment