Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सपा विधायक हाजी रिजवान और बेटे-बहू पर FIR:मुरादाबाद में पीड़ित बोला- 1.27 करोड़ हड़पे; आजम खान के करीबी यूसुफ पर भी केस

    17 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद में कुंदरकी से पूर्व सपा विधायक हाजी रिजवान, उनके बेटे हाजी जुबैर, बहू शमा परवीन और सपा नेता आजम खान के करीबी यूसुफ मलिक के खिलाफ शुक्रवार रात करीब 11 बजे धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। यह केस एक ग्रामीण की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने स्कूल की जमीन और साढ़े तीन बीघा भूमि मुझे बेची थी। मुझसे करीब 1.27 करोड़ रुपए भी ले लिए। रुपए लेने के बाद भी जमीन का बैनामा नहीं किया। आरोपियों ने उसी जमीन को किसी अन्य महिला के नाम बेच दिया। लैंड यूज चेंज कराने के नाम पर 10 लाख रुपए लेकर मुझे शासन के नाम की फर्जी रसीद दे दी। शिकायत के बाद एसएसपी के निर्देश पर कुंदरकी पुलिस ने पूर्व विधायक समेत चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जानिए पूरा मामला…. जमीन बेची लेकिन, बैनामा नहीं किया मैनाठेर थाना क्षेत्र के मलकपुर फतेहपुर के रहने वाले अब्दुल मुस्तफा ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे कुंदरकी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा से जुड़े कुछ भू-माफियाओं ने धोखाधड़ी कर पैसे हड़प लिए। तहरीर के अनुसार, पूर्व सपा विधायक हाजी रिजवान, उनके बेटे हाजी जुबैर, पत्नी शमा परवीन और मुरादाबाद की जिगर कॉलोनी के रहने वाले यूसुफ मलिक ने स्कूल की जमीन का सौदा किया। लेकिन, रुपए लेने के बाद भी जमीन का बैनामा नहीं कराया। फिर बाद में वही जमीन किसी दूसरी महिला को बेच दी। फर्जी सरकारी रसीद बनाकर दी अब्दुल मुस्तफा ने कहा- आरोपियों ने मुझसे स्कूल की जमीन का लैंडयूज चेंज कराने के नाम पर 10 लाख रुपए लिए। बदले में एक फर्जी रसीद उत्तर प्रदेश भू-उपयोग विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के नाम से बनाकर दे दी। बताया कि 6 लाख 11 हजार 390.65 रुपए खर्च हुए हैं। बाकी रुपए के बारे में पूछने पर आरोपियों ने कह दिया कि रिश्वत में चले गए। पीड़ित अब्दुल मुस्तफा का कहना है कि मैंने आरोपियों पर भरोसा करके जमीन का सौदा 4.80 करोड़ रुपए में कर लिया। बतौर बयाना 25 लाख रुपए ऑनलाइन और बाकी रुपए कैश में दे दिए। जिसका इकरारनामा, स्वीकृति रसीद 8 जनवरी 2024 और नोटरी 27 अगस्त 2024 को जुबैर की पत्नी शमां परवीन ने अपने हस्ताक्षर के साथ की थी। 1.27 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके बाद उन्होंने विभिन्न माध्यमों से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और कैश के जरिए पूर्व विधायक हाजी रिजवान व अन्य आरोपियों को कुल 1 करोड़ 27 लाख 86 हजार रुपए दिए। इसके बाद भी न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही लैंडयूज चेंज कराया गया। जब पीड़ित पक्ष ने सख्ती से इसका तकादा शुरू किया तो आरोपियों ने उत्तर प्रदेश शासन की एक रसीद थमा दी, जो जांच में फर्जी निकली। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत थाने पर की, लेकिन आरोपियों के सियासी रसूख की वजह से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। यूसुफ मलिक ने भी पीड़ितों की रकम हड़पी वहीं, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसने 21 दिसंबर 2023 को सपा नेता यूसुफ मलिक से साढ़े तीन बीघा जमीन का सौदा किया था। यह जमीन मुरादाबाद में डिलारी थाने के गांव बढ़ेरा के रकबे में है। जमीन विवेकानंद मार्ग पर स्थित है। जमीन का सौदा 52 लाख 50 हजार रुपए में हुआ था। यूसुफ मलिक 33 लाख 36 हजार रुपए ले चुका है। इसके बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं करा रहा है। पूर्व सपा विधायक हाजी रिजवान- झूठा केस दर्ज कराया गया अपने खिलाफ दर्ज FIR पर कुंदरकी के पूर्व सपा विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान ने दैनिक भास्कर से कहा कि आजाद नगर में मेरी पुत्रवधु के नाम MDA से एक स्कूल का भूखंड आवंटित हुआ था। करीब 2 साल पहले इस जमीन का सौदा शिकायत करने वाले लोगों से हो गया था। तय हुआ था कि 11 महीने के भीतर रजिस्ट्री कराई जाएगी, लेकिन उन्होंने आज तक रजिस्ट्री नहीं कराई। हमने उन्हें इस संबंध में दो नोटिस भी भेजे हैं। राजनीतिक समर्थन मिलने की वजह से हमारे खिलाफ झूठी FIR दर्ज कराई गई है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… मेरठ में अफेयर के शक में बहन की हत्या:घर में ही छिपा रहा भाई, परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने पुलिस को बताया मेरठ में अफेयर से नाराज भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उसने बहन के सिर में मारी। गोली लगते ही बहन खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी। गोली मारने के बाद भाई घर में ही छिपा रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका साथ नहीं भागी तो मार डाला:अमेठी में प्रेमी ने मुंह दबाया, दिल्ली से पकड़ा गया, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
    Next Article
    जाली नोटों के तस्कर जाकिर मालदा से गिरफ्तार:यूपी एटीएस को मिली कामयाबी, 25 हजार रुपये का था इनाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment