Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना:भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया

    12 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के सफल कार्यकाल की कामना की है। यह कामना केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर की गई, जब प्रधानमंत्री मोदी एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे के अनुसार, 10 जून 2026 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन बना। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4399 दिनों का लगातार कार्यकाल पूरा कर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही, मोदी जी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए है। इसी अवसर पर, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि मोदी जी देश के सबसे सफलतम प्रधानमंत्री हैं, जिनके 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। कठेरिया ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, और उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामरिक, तकनीकी और वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर उन्होंने लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मंडलों में भी पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई, और कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, सौरभ भूषण शर्मा, शिव सिंह भारती, योगेंद्र कैथवार, मोनू सेंगर, राहुल गुप्ता, मनीष कठेरिया, प्रतीक सिंह, सोनू सोनी, आदर्श पाण्डेय, आशीष कठेरिया, विशाल परिहार, कपिल गुप्ता, कन्हैया कठेरिया, सौरभ राजपूत और अभिषेक त्रिपाठी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुर्जा में पुलिस मुठभेड़ में फरार बदमाश घायल, गिरफ्तार:फायरिंग मामले में वांछित से अवैध असलहा, कारतूस बरामद
    Next Article
    सहारनपुर में 65 लाख निवेश कर दोगुना रिटर्न का झांसा:पीड़ित बोला–शेयर मार्केट में 10% मुनाफे का दिया लालच, पत्नी-बहन के खातों में रकम भेजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment