Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुर्जा में पुलिस मुठभेड़ में फरार बदमाश घायल, गिरफ्तार:फायरिंग मामले में वांछित से अवैध असलहा, कारतूस बरामद

    13 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर जनपद में खुर्जा नगर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 4 बजे एक मुठभेड़ के दौरान फायरिंग की घटना में वांछित एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस टीम सिकरी मोड़ पर रात में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका और बाइक मोड़कर तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान मनोज उर्फ भव्वल पुत्र गम्मन, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, थाना खुर्जा नगर, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी खुर्जा में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस तथा एक बिना नंबर प्लेट वाली हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है। मनोज उर्फ भव्वल एक शातिर अपराधी है। वह 30 मई 2026 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में मूला नामक व्यक्ति के घर पर हुई फायरिंग की घटना में वांछित था, जिसके संबंध में थाना खुर्जा नगर में मुकदमा पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त, वह थाना खुर्जा नगर में पंजीकृत एक अन्य मुकदमे में भी वांछित चल रहा था। मनोज के खिलाफ पहले से लगभग 10 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एक गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुज़फ्फरनगर में झमाझम बारिश से राहत:तेज हवाओं के साथ बरसे मेघ, तापमान 46 से 29 डिग्री पहुंचा
    Next Article
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना:भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment