Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या:खून से सना शव पेड़ से लटका मिला; वारदात की जगह से 20 मीटर दूर कपड़े और चप्पल बरामद

    4 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक 19 साल की युवती का शव पेड़ से लटका मिला। मौके पर युवती के कपड़े, चप्पल बरामद हुए। गांव के ही एक व्यक्ति ने सुबह करीब 7 बजे शव को पेड़ से लटका देखा। जिसने बाद गांव वालों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से बरामद चीजों की मार्किंग कर कई पहलुओं से मामले की जांच शुरू की। अब पढ़िए पूरी घटना… घर से 100 मीटर मिला शव मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर आम के पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर युवती की चप्पल और अंडरगार्मेंट बरामद हुए हैं। युवती का शव खून से लथपथ था। सुबह खेतों की ओर गए शव को देखा। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पर कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता, मानिकपुर थाना प्रभारी नारेंद्र सिंह, कुंडा कोतवाल मनोज पांडेय, नवाबगंज थाना प्रभारी संतोष सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दुष्कर्म के बाद हत्या के आधार पर मामले की जांच शुरू की। हाल ही में पास की थी इंटरमीडिएट की परीक्षा युवती के परिवार में माता-पिता, छह बहने और चार भाई हैं। युवती अपनी बहनों में पांचवे नंबर पर थी। पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मृतका ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। मृतका की मां ने बताया, वह रात 2 बजे उठीं थी तब वह कमरे में सो रही थी। लेकिन सुबह परिजन जागे तो वह घर में नहीं मिली। परिनजों ने आस-पास तलाश की लेकिन किसी को उसकी जानकारी नहीं थी। परिजनों का शक है कि किसी ने उसे किसी ने घर से बहला-फुसलाकर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में देशी बम से हमला, दो गिरफ्तार, VIDEO:घर में कब्जा करने का आरोप, पुलिस के सामने ही आरोपियों ने किया हमला
    Next Article
    बरेली शहर सीट पर भाजपा विधायक को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार मयंक शुक्ला, बसपा से अनिल कुमार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment