Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में देशी बम से हमला, दो गिरफ्तार, VIDEO:घर में कब्जा करने का आरोप, पुलिस के सामने ही आरोपियों ने किया हमला

    4 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में देशी बम से हमला करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर एक व्यक्ति के कमरे में जबरन ताला लगाने और विरोध करने पर बम से हमला करने का आरोप है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। यह घटना 23 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे हुई थी। लोधौर निवासी राज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के पंकज सिंह और कौशलेन्द्र सिंह ने उनके बनवाए गए कमरे का ताला तोड़ दिया। जब राज सिंह ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से देशी बम से हमला कर दिया। राज सिंह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर में घुस गए। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने पुलिस के सामने ही दोबारा बम से हमला किया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पिपरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद लोधौर निवासी पंकज सिंह और कौशलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होम ग्राउंड पर पहली जीत की तलाश में उतरेगी LSG:इकाना में आज कोलकाता से भिड़ंत; पिच पर छिड़ी बहस, 3 मैच में 3 बार बदली
    Next Article
    प्रतापगढ़ में युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या:खून से सना शव पेड़ से लटका मिला; वारदात की जगह से 20 मीटर दूर कपड़े और चप्पल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment