Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में तेज आंधी से विशाल यूनीपोल गिरा:सदर मोड़ पर खड़ी कार पर गिरा, बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं

    2 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ शहर में शुक्रवार देर रात तेज आंधी और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। सदर मोड़ के पास अयोध्या-प्रयागराज हाईवे किनारे लगा नगर पालिका का एक यूनीपोल तेज हवा के कारण अचानक एक खड़ी कार पर गिर गया। गनीमत रही कि कार में उस समय कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज निवासी आकाश सोनी शुक्रवार शाम करीब सात बजे अपने पिता को डायलिसिस के लिए सदर मोड़ स्थित एक नर्सिंग होम लेकर आए थे। उन्होंने अपनी कार हाईवे किनारे खड़ी की और पिता के साथ अस्पताल चले गए। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के झोंकों को यूनीपोल सहन नहीं कर सका और प्रचार बोर्ड सहित सीधे कार पर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। कार में किसी के न होने की पुष्टि होने पर लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कुछ समय तक चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। पीड़ित आकाश सोनी ने नगर पालिका से अपनी क्षतिग्रस्त कार के लिए मुआवजे की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तरबूज के नीचे बोरियों में छिपाया 1.12 करोड़ का गांजा:पिकअप में ओडिशा से यूपी ले जा रहे तस्कर, महासमुंद में चेकिंग में पकड़े गए
    Next Article
    10 हजार का इनामी गौकश शकील मुठभेड़ में घायल:मुजफ्फरनगर में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग, तमंचा-बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment