Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में वन्यजीव हमलों का मुद्दा लोकसभा में उठा:सांसद उत्कर्ष वर्मा ने सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग

    1 hour ago

    3

    0

    खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा ने बुधवार को लोकसभा में लखीमपुर खीरी जिले में बढ़ते वन्यजीव हमलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से इन घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। सांसद ने सदन को सिंगाही क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई एक दर्दनाक घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बुधवार रात फुटहा फार्म निवासी जोगा सिंह की सात वर्षीय बेटी को एक तेंदुआ घर से उठाकर ले गया और उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। उत्कर्ष वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े वन क्षेत्रों में शामिल खीरी जिले में वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन हमलों में कई किसानों और ग्रामीणों की जान जा चुकी है, जिससे लोगों में दहशत है और कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। सांसद ने सरकार से मांग की कि प्रभावित इलाकों में वन विभाग की गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर स्थायी सुरक्षा उपाय लागू करने और वन्यजीवों को आबादी से दूर रखने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने केंद्र सरकार से खीरी क्षेत्र के लिए एक विशेष पैकेज और समग्र कार्ययोजना लागू करने का आग्रह किया। इसका उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों की बैठक:दिल्ली रैली की तैयारियां तेज, 4 अप्रैल को रामलीला मैदान में प्रदर्शन
    Next Article
    जेल में मुख्तार अंसारी की मौत को 2 साल पूरे:परिवार और वकील अब भी जेल साजिश की आशंका जताते हैं, जेल में सामान सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment