Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Iran Missile Attack: सऊदी अरब में US बेस पर भीषण हमला, 10 अमेरिकी सैनिक घायल, कई विमान तबाह

    3 hours from now

    2

    0

    ईरान की ओर से शुक्रवार को सऊदी अरब स्थित एक सैन्य अड्डे पर किए गए मिसाइल हमले में कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए तथा कई विमानों को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना से अवगत दो अमेरिकी अधिकारियों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से दो सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर हुए इस हमले में अमेरिकी वायुसेना के ईंधन भरने वाले कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए। विमानों को हुए नुकसान को दर्शाती उपग्रह तस्वीरें भी ऑनलाइन साझा की गईं। ईरानी मिसाइल और ड्रोन से किए गए ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले कहा था कि ईरान “पूरी तरह तबाह” हो चुका है और अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया था कि “लिखित इतिहास में कभी भी किसी देश की सैन्य शक्ति को इतनी तेजी से और इतने प्रभावी ढंग से निष्क्रिय नहीं किया गया।” इससे पहले, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शुक्रवार को कहा था कि एक महीने से जारी इस संघर्ष में 300 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं। इनमें से अधिकतर स्वस्थ होकर फिर से ड्यूटी पर लौट चुके हैं, जबकि 30 अब भी सेवा के लिए योग्य नहीं हैं और 10 को गंभीर रूप से घायल माना जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब प्रिंस सुल्तान एयर बेस को ईरान ने निशाना बनाया हो। एक मार्च को हुए हमले में अमेरिकी सेना के 26 वर्षीय सार्जेंट बेंजामिन एन. पेनिंगटन घायल हो गए थे और कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई। वह इस युद्ध में मारे गए 13 अमेरिकी सैनिकों में शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prabhasakshi NewsRoom: जेल से शुरू हुआ राजनीतिक सफर कॅरियर के अंतिम पड़ाव में KP Sharma Oli को फिर जेल ले गया
    Next Article
    US-Iran war: कब खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग? मार्को रुबियो का दावा- लक्ष्य हासिल करने के करीब, हफ्तों में...

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment