Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में डॉक्टर की बाइक चोरी, CCTV में कैद:फाफामऊ के अस्पताल से शाम को हुई वारदात

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के फाफामऊ स्थित न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल से एक डॉक्टर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इस वारदात ने शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पीड़ित डॉक्टर एस.बी. यादव ने फाफामऊ थाने में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर ने बताया कि वे रोज की तरह अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर थे और उनकी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर उनकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक अज्ञात चोर सुनियोजित तरीके से अस्पताल परिसर में दाखिल हुआ। उसने पहले इधर-उधर नजर दौड़ाकर स्थिति का जायजा लिया, फिर बड़ी ही सफाई से बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर निकल गया। यह पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फाफामऊ थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की भी बात कही है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया:यह देश में सबसे बड़ा, पूरा बनने पर एशिया में नंबर वन होगा
    Next Article
    तेज रफ्तार ट्रक नाले में घुसा, चालक घायल:बागपत में अनियंत्रित होकर हुआ हादसा, चालक गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment