Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैसा न देने पर पड़ोसी ने पेट्रोल डालकर आग लगाई:कान और पीठ झुलसी, जेब में लेकर आया था ज्वलनशील पदार्थ

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के अलीगंज इलाके में पैसा न देने पर युवक पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। जिससे युवक झुलस गया। युवक के परिवार ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। त्रिवेणी नगर तीन अलीगंज निवासी रानी यादव ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि बुधवार को उनका भाई राकेश यादव अपना काम करके घर वापस आ रहा था। मूंगफली मण्डी के रास्ते में पड़ोस का रहने वाला बलगर नाम का लड़का मिल गया। वो भाई से पैसा मांगने लगा। जिसका भाई ने विरोध किया तभी बलगर भाई के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान बलगर ने अपनी जेब से पेट्रोल की बोतल निकाली और भाई पर डालकर आग लगा दी। जिससे भाई राकेश काफी जल गया। राकेश का हाथ, कान व पीठ थोड़ा सा जला है। जिसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे के पूर्व परिचित हैं। किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद घटना हुई है। जांच की जा रही है। गुंडे किस्म का है आरोपी युवक बहन रानी ने बताया कि आरोपी युवक काफी दंबंग किस्म का है। पूरा मोहल्ला उससे डरता है। शराब और ड्रग्स का नशा करके अक्सर मारपीट करता है। इसके पहले भी कई बार कर चुका है। राह चलते जेब में हाथ डालकर जबरन पैसा निकाल लेता है। घटना वाले दिन भी वहीं कर रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार ट्रक नाले में घुसा, चालक घायल:बागपत में अनियंत्रित होकर हुआ हादसा, चालक गंभीर
    Next Article
    हरदोई में दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में दो को गोली लगी, अस्पताल में भर्ती; 2 भाइयों की हत्या की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment