Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 हजार का इनामी गौकश शकील मुठभेड़ में घायल:मुजफ्फरनगर में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग, तमंचा-बाइक बरामद

    2 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 10 हजार रुपये का इनामी गौकश शकील गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, खतौली पुलिस टीम एनएच-58 हाईवे से ग्राम सरधना जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस से घिरता देख आरोपी की बाइक फिसल गई। इसके बाद वह ईख के खेत की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश शकील पुत्र बिन्नी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शकील मूल रूप से मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के ग्राम रुहासा का निवासी है और वर्तमान में खतौली क्षेत्र में रह रहा था। उसके खिलाफ कई थानों में गौकशी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। शकील खतौली थाने में दर्ज एक मुकदमे में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस संबंध में एएसपी खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में तेज आंधी से विशाल यूनीपोल गिरा:सदर मोड़ पर खड़ी कार पर गिरा, बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं
    Next Article
    दवा कारोबारी पर पत्नी से मारपीट का आरोप:फिरोजाबाद में मर्सिडीज लोन के लिए पीटा, तलाक की धमकी, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment