Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में किशोरी से दुष्कर्म-हत्या का मुख्य आरोपी निकला नाबालिग:साथी की तलाश जारी, बाग में मिला था शव; मौके से कपड़े और चप्पल बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में 19 साल की युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग है। उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की गई थी हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के साथ दुष्कर्म और मुंह दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, जैसे टूटे पौधे, बिखरी मिट्टी और अलग-अलग स्थानों पर मिले कपड़े, संघर्ष की ओर इशारा कर रहे थे। पुलिस जांच में पता चला कि युवती अपने परिचित युवक से मिलने गई थी। आरोप है कि युवक अपने एक साथी को भी साथ लेकर आया। दोनों ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती की हत्या कर दी गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। मुख्य आरोपी निकला नाबालिग अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नाबालिग होने के कारण उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। साक्ष्यों और पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस टीम उसके दूसरे साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर लाया गया, तो परिजनों ने तत्काल अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। सोमवार को भाई के पहुंचने के बाद गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में एहतियातन कई थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शेष आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जहानाबाद सीट पर सपा से गणेश वर्मा पहली पसंद:कांग्रेस से अंकुर अवस्थी, बसपा से राम नारायण पसंदीदा, विधायक राजेन्द्र पटेल का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    मिर्जापुर में 'गो सम्मान आह्वान अभियान':संकीर्तन यात्रा निकाली गई, तहसीलों में ज्ञापन सौंपे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment