Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जहानाबाद सीट पर सपा से गणेश वर्मा पहली पसंद:कांग्रेस से अंकुर अवस्थी, बसपा से राम नारायण पसंदीदा, विधायक राजेन्द्र पटेल का क्या हुआ जानिए

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले की जहानाबाद सीट पर भाजपा विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल को जनता ने पसंद नही किया है। भास्कर के सर्वे में 59% जनता का मत है कि इनको टिकट नहीं मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में भाजपा पहली पसंद है, दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार उम्मीदवारों की पसंद देखें तो भाजपा में राजेंद्र सिंह पटेल को 50% जनता ने उम्मीदवार के तौर पर पसंद किया है। उनके बाद आदित्य पांडेय को 21%, साध्वी निरंजन ज्योति को 8% और विकास त्रिवेदी को 6% जनता ने पसंद किया है। अन्य उम्मीदवारों को 15% लोगों ने अपनी पसंद बताया। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों में गणेश वर्मा को 23% जनता ने पसंद किया है। कुश वर्मा को 20%, पप्पू वर्मा को 14%, सुनील उमराव को 6% और कमलेश वर्मा को 4% लोगों ने अपनी पसंद बताया। सपा के अन्य उम्मीदवारों को 33% जनता ने पसंद किया। बहुजन समाज पार्टी की ओर से राम नारायण निषाद को सर्वाधिक 62% जनता ने पसंद किया है। डॉ. मनीष सचान को 10% लोगों ने अपनी पसंद बताया, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 28% जनता ने पसंद किया। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों में अंकुर अवस्थी को 15% जनता ने पसंद किया है। राकेश प्रजापति को 5% और राजू लोचन निषाद को भी 5% लोगों ने अपनी पसंद बताया। कांग्रेस के अन्य उम्मीदवारों को 75% जनता ने पसंद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीवान पब्लिक स्कूल में आउटडोर गतिविधियां बंद:हीटवेव के बीच सख्त गाइडलाइन लागू बच्चों को क्लास में ही रहने के निर्देश,दूसरी ओर स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लास की मांग तेज
    Next Article
    प्रतापगढ़ में किशोरी से दुष्कर्म-हत्या का मुख्य आरोपी निकला नाबालिग:साथी की तलाश जारी, बाग में मिला था शव; मौके से कपड़े और चप्पल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment