Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में करंट लगने से लाइनमैन की मौत:ट्रांसफार्मर ठीक करते समय हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को कंधई थाना क्षेत्र में हुई, जब लाइनमैन ट्रांसफार्मर ठीक कर रहा था। मृतक की पहचान कंधई (मधुपुर) गांव निवासी बहादुर यादव (50) के रूप में हुई है। बहादुर यादव कंधई थाना क्षेत्र के मीरनपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे लगे ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए अकेले ही चढ़े थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बहादुर यादव ट्रांसफार्मर पर लाइन ठीक कर रहे थे, तभी बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि काम शुरू करने से पहले बिजली का शटडाउन लिया गया था या नहीं। बताया गया है कि वह चिलबिला ईस्ट फीडर की लाइन पर काम कर रहे थे। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बिजली विभाग की संभावित लापरवाही की भी पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में घर में लगी आग, तीन गाय जलीं:परिवार ने भागकर बचाई जान, लाखों का सामान राख
    Next Article
    भदोही में कांग्रेस ने मजदूर दिवस पर किया सम्मान:जिला अध्यक्ष ने मजदूरों को बताया अर्थव्यवस्था की रीढ़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment